Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

जिला परिषद अध्यक्ष जान मोहम्मद की उपस्थिति में कलवाडी गांव में लगा सेवा सेतु शिविर

26 Sep 2026, 03:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जिला परिषद अध्यक्ष जान मोहम्मद की उपस्थिति में कलवाडी गांव में लगा सेवा सेतु शिविर - नूँह, हरियाणा

*जिला परिषद अध्यक्ष जान मोहम्मद की उपस्थिति में कलवाड़ी में लगा सेवा सेतु शिविर।

248 आवेदन प्राप्त, 88 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ, 41 शिकायतों का हुआ समाधान : एसडीएम जितेंद्र कुमार

नूंह, 25 सितंबर।हरियाणा सरकार के सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत तावडू खंड के गांव कलवाड़ी में जनसमस्या समाधान एवं लाभार्थी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला परिषद अध्यक्ष जान मोहम्मद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम तावडू जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 248 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 118 आवेदनों का मौके पर निस्तारण अथवा प्रसंस्करण किया गया। इसके अलावा 88 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया तथा 41 शिकायतों का समाधान किया गया।
उन्होंने बताया कि शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को सर्वाधिक 125 आवेदन प्राप्त हुए। विभाग द्वारा 88 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया तथा 37 शिकायतों का समाधान किया गया। नागरिक संसाधन सूचना विभाग (सीआरआईडी) ने 92 आवेदनों का निस्तारण किया। इसके अतिरिक्त यूआईडीएआई को 8 आवेदन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग को 4 आवेदन, विकास एवं पंचायत विभाग को 4 आवेदन, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना (एमएमएपीयूवाई) से संबंधित 4 आवेदन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को 3 आवेदन, निर्वाचन विभाग को 3 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं सीएससी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, श्रम विभाग, हरियाणा रोडवेज तथा कृषि विभाग को एक-एक आवेदन प्राप्त हुआ।
एसडीएम ने बताया कि एमएमएपीयूवाई के अंतर्गत हरियाणा महिला विकास निगम के 3 तथा हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम का 1 आवेदन प्राप्त हुआ, जिनका प्रसंस्करण किया गया।
मुख्य अतिथि जान मोहम्मद ने कहा कि सेवा सेतु अभियान सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सरकारी सेवाएं और योजनाओं का लाभ उनके गांव के निकट ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे आमजन का समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो रहा है।
एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी सेवाएं उनके द्वार तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शेष आवेदनों का भी निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा आयोजित सेवा सेतु शिविरों में पहुंचकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लगातार बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा, फरेंदा, नौतनवा, निचलौल क्षेत्र में डीएम ने लिया जायजा
Mahrajganj26 Sep

लगातार बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा, फरेंदा, नौतनवा, निचलौल क्षेत्र में डीएम ने लिया जायजा

लगातार बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा, फरेंदा, नौतनवा, निचलौल क्षेत्र में डीएम ने लिया जायजा महाव नाला…

पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपुर जिले के 12 तहसील सूखाग्रस्त घोषित , किसानों को बड़ी राहत; बल्लारपुर, ब्रह्मपुरी और जीवती तहसील का लिस्ट में समावेश करवाने , सुधीर मुनगंटीवार 28 को CM फडणवीस से मिलेंगे
*ग्राम साकड में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का सांसद ने किया लोकार्पण
Barwani26 Sep

*ग्राम साकड में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का सांसद ने किया लोकार्पण

* -------- बड़वानी ग्राम साकड के क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात मिली है। करीब 50 लाख रुपए की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti26 Sep

ब्रेकिंग न्यूज़ / यूपी बस्ती मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद जिला प्रशासन उतरा मैदान में

ब्रेकिंग न्यूज़ / यूपी बस्ती मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद जिला प्रशासन उतरा मैदान में…

पूरी खबर पढ़ें →
बजबजाती नालियां और गंदगी बनी बसुका गांव की नियति, 40 साल पुराने खड़ंजों पर चल रहा विकास का दावा!
Ghazipur26 Sep

बजबजाती नालियां और गंदगी बनी बसुका गांव की नियति, 40 साल पुराने खड़ंजों पर चल रहा विकास का दावा!

सेवराई। विकास के तमाम दावों के बीच गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र का ग्राम बसुका आज भी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!