Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

अम्बाला में रेलवे ग्रुप-D भर्ती में AI कैमरे का कमाल, फर्जी उम्मीदवार का हुआ खुलासा; दीवार फांदकर फरार

26 Sep 2026, 03:05 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अम्बाला में रेलवे ग्रुप-D भर्ती में AI कैमरे का कमाल, फर्जी उम्मीदवार का हुआ खुलासा; दीवार फांदकर फरार - KURUKSHETRA, हरियाणा

रेलवे शारीरिक दक्षता परीक्षा में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है जहां आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैमरों की मदद से एक फर्जी उम्मीदवार को पकड़ा गया। यह आरोपी एक अन्य छात्र के स्थान पर शारीरिक परीक्षा देने पहुंचा था।

जानकारी अनुसार अम्बाला छावनी के रेलवे स्टेडियम रेल विहार में 22 सितम्बर से 28 सितम्बर तक रेलवे भर्ती सैल, नई दिल्ली द्वारा रेलवे शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। अम्बाला रेल मंडल में चल रहे रेलवे के ग्रुप डी.

के शारीरिक परीक्षा में 8 मुन्ना भाई पुलिस ने गिरफ्तार किए। है।

अम्बाला रेल मंडल में चल रहे रेलवे के ग्रुप डी. के शारीरिक परीक्षा में 8 मुन्ना भाई पुलिस ने गिरफ्तार किए।

23 सितम्बर 2026 को टी.टी.आई.पी.एल. के इंचार्ज ने पुलिस को शिकायत दी कि जांच दौरान ए, आई.

कैमरों ने एक चेहरे की विसंगति को पकड़ा। कैमरे ने ट्रैक किया कि जो उम्मीदवार उस दिन 'सतीश कुमार पुत्र गुरमैल' के नाम पर परीक्षा देने आया था उसका चेहरा पूर्व में 22 सितम्बर को परीक्षा दे चुके 'दीपक पुत्र चांद राम' रोल नंबर: 178241170465121 से हू ब-हू मिल रहा था।

जब अधिकारियों ने कड़ाई से पूछताछ की और सतीश के नाम वाले शख्स के पास से मिले आधार कार्ड की जांच की तो ए.आई. कैमरे द्वारा दिखाई बात सच साबित हुई।

पुलिस को देख दीवार फांदकर भागा आरोपी
धोखाधड़ी पकड़े जाने के बाद दक्षता समिति ने आरोपी का बयान दर्ज किया और उसके हस्ताक्षर करवाए। इसी दौरान जब रेलवे पुलिस बल के जवान वहां पहुंचे तो आरोपी दीपक पुलिस को चकमा देकर परीक्षा स्थल की दीवार फांदकर भाग गया।

रेलवे सहायक कार्मिक अधिकारी सुरेश कुमार की शिकायत पर अम्बाला कैंट के पड़ाव थाना में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस असली उम्मीदवार सतीश कुमार और जालसाज दीपक दोनों की भूमिका की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

साथ ही रेलवे प्रशासन द्वारा दोनों उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।वास्तव में दीपक ही था जो 22 सितम्बर को खुद की परीक्षा पास करने के बाद, 23 सितम्बर सतीश कुमार बनकर फर्जी तरीके से दौड़ लगाने पहुंच गया था। जालसाजी छुपाने के लिए उसने 22 सितम्बर वाले टैग नंबर 1292 की जगह 23 सितम्बर को टैग नंबर 0619 पहन रखा था।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

चंद्रपुर जिले के 12 तहसील सूखाग्रस्त घोषित , किसानों को बड़ी राहत; बल्लारपुर, ब्रह्मपुरी और जीवती तहसील का लिस्ट में समावेश करवाने , सुधीर मुनगंटीवार 28 को CM फडणवीस से मिलेंगे
*ग्राम साकड में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का सांसद ने किया लोकार्पण
Barwani26 Sep

*ग्राम साकड में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का सांसद ने किया लोकार्पण

* -------- बड़वानी ग्राम साकड के क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात मिली है। करीब 50 लाख रुपए की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti26 Sep

ब्रेकिंग न्यूज़ / यूपी बस्ती मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद जिला प्रशासन उतरा मैदान में

ब्रेकिंग न्यूज़ / यूपी बस्ती मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद जिला प्रशासन उतरा मैदान में…

पूरी खबर पढ़ें →
बजबजाती नालियां और गंदगी बनी बसुका गांव की नियति, 40 साल पुराने खड़ंजों पर चल रहा विकास का दावा!
Ghazipur26 Sep

बजबजाती नालियां और गंदगी बनी बसुका गांव की नियति, 40 साल पुराने खड़ंजों पर चल रहा विकास का दावा!

सेवराई। विकास के तमाम दावों के बीच गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र का ग्राम बसुका आज भी…

पूरी खबर पढ़ें →
बजबजाती नालियां और गंदगी बनी बसुका गांव की नियति, 40 साल पुराने खड़ंजों पर चल रहा विकास का दावा!
Ghazipur26 Sep

बजबजाती नालियां और गंदगी बनी बसुका गांव की नियति, 40 साल पुराने खड़ंजों पर चल रहा विकास का दावा!

सेवराई। विकास के तमाम दावों के बीच गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र का ग्राम बसुका आज भी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!