*ग्राम साकड में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का सांसद ने किया लोकार्पण
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


*
——–
बड़वानी ग्राम साकड के क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात मिली है। करीब 50 लाख रुपए की लागत से पटेल पुरा में निर्मित सामुदायिक भवन का सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल के द्वारा गुरुवार रात 9 बजे के दरमियान विधिवत लोकार्पण किया गया।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। ग्राम साकड में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान सांसद श्री पटेल ने फीता काटकर नवनिर्मित सामुदायिक भवन का शुभारंभ किया।
करीब 50 लाख रुपए की लागत से तैयार इस भवन से क्षेत्र के लोगों को विभिन्न सामाजिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधा मिल सकेगी। मीडिया प्रभारी विमल शर्मा ने बताया कि
लोकार्पण कार्यक्रम में तुलसीराम यादव, पिछडा वर्ग जिलाध्यक्ष हरिश मुकाती, अंजना शरद पटेल प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋतुराज सिंह तोमर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकीत खंडेलवाल ठीकरी जनपद अध्यक्ष मनोहर अवास्या, हेमंत आर्य जनपद सदस्य प्रतिनिधि सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र गेहलोत, बंटी बंसल, अरूण परमार मंडल महामंत्री ललीत पाटीदार हितेश राठौड़ सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सांसद ने क्षेत्र के विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। सामुदायिक भवन के निर्माण से अब क्षेत्रवासियों को सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक बेहतर और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो गया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*"आंगनबाड़ी के साथ परिवार जुड़ेगा तो स्वस्थ भारत का निर्माण होगा:- पद्म बिरला"* =================== बांगरदा में आंगन मिलन…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsब्रेकिंग न्यूज़ / यूपी बस्ती मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद जिला प्रशासन उतरा मैदान में…
पूरी खबर पढ़ें →
सेवराई। विकास के तमाम दावों के बीच गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र का ग्राम बसुका आज भी…
पूरी खबर पढ़ें →
सेवराई। विकास के तमाम दावों के बीच गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र का ग्राम बसुका आज भी…
पूरी खबर पढ़ें →
आगरा ब्रेकिंग!!! आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा डौकी थाना क्षेत्र के बाजिदपुर के पास हुआ हादसा तेज…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsविद्युत व्यवस्था के संकट से जूझ रहा तहसील नानपारा रुपईडीहा बहराइचl लगातार हो रही बारिश के बीच बिजली…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।