Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

चंद्रपुर जिले के 12 तहसील सूखाग्रस्त घोषित , किसानों को बड़ी राहत; बल्लारपुर, ब्रह्मपुरी और जीवती तहसील का लिस्ट में समावेश करवाने , सुधीर मुनगंटीवार 28 को CM फडणवीस से मिलेंगे

26 Sep 2026, 03:42 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
चंद्रपुर जिले के 12 तहसील सूखाग्रस्त घोषित , किसानों को बड़ी राहत; बल्लारपुर, ब्रह्मपुरी और जीवती तहसील का लिस्ट में समावेश करवाने , सुधीर मुनगंटीवार 28 को CM फडणवीस से मिलेंगे - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

चंद्रपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट

चंद्रपुर जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। कम बारिश और फसलों की खराब स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने जिले के 12 तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है। विधायक सुधीर मुनगंटीवार की मांग पर सरकार ने कुछ ही घंटों में यह बड़ा फैसला लिया है।

खरीफ सीजन 2026 में Trigger-1 लागू हुए राज्य के 265 तालुकों में सरकार ने सूखा घोषित कर कई रियायतें लागू की हैं। इसमें चंद्रपुर जिले के चंद्रपुर, भद्रावती, गोंडपिपरी, राजुरा, कोरपना, मूल, वरोरा, सावली, चिमूर, नागभीड, सिंदेवाही और पोंभूर्णा इन 12 तालुकों का समावेश है।

किसानों को क्या-क्या छूट मिलेगी?
सूखा घोषित होने के बाद इन तालुकों के किसानों को कई सरकारी रियायतें मिलेंगी:
– कृषि पंप के बिजली बिल में छूट
– कृषि पंप की बिजली कनेक्शन काटा नहीं जाएगा
– कृषि कर्ज की वसूली पर रोक
– स्कूली और कॉलेज के छात्रों के परीक्षा शुल्क में माफी
– रोजगार हमी योजना के तहत काम

25 सितंबर को की थी मांग, तुरंत हुआ फैसला
बता दें कि 25 सितंबर को विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने जिले में बारिश की अनिश्चितता और किसानों पर बढ़ते आर्थिक संकट को लेकर सरकार से जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की थी। उन्होंने राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव विकास खारगे से फोन पर बात कर स्थिति की गंभीरता बताई थी और लगातार फॉलोअप किया था, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। जिले भर से किसानों ने मुनगंटीवार का आभार जताया है।

बल्लारपुर, ब्रह्मपुरी और जिवती के लिए फिर करेंगे मुलाकात
हालांकि इस लिस्ट में बल्लारपुर, ब्रह्मपुरी और जिवती इन 3 तालुकों का नाम नहीं है। इन तीनों तालुकों को भी सूखाग्रस्त लिस्ट में शामिल कराने के लिए विधायक सुधीर मुनगंटीवार 28 सितंबर को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे और ठोस पैरवी करेंगे ताकि वहां के किसानों को भी राहत मिल सके।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

*ग्राम साकड में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का सांसद ने किया लोकार्पण
Barwani26 Sep

*ग्राम साकड में 50 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का सांसद ने किया लोकार्पण

* -------- बड़वानी ग्राम साकड के क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात मिली है। करीब 50 लाख रुपए की…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Basti26 Sep

ब्रेकिंग न्यूज़ / यूपी बस्ती मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद जिला प्रशासन उतरा मैदान में

ब्रेकिंग न्यूज़ / यूपी बस्ती मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद जिला प्रशासन उतरा मैदान में…

पूरी खबर पढ़ें →
बजबजाती नालियां और गंदगी बनी बसुका गांव की नियति, 40 साल पुराने खड़ंजों पर चल रहा विकास का दावा!
Ghazipur26 Sep

बजबजाती नालियां और गंदगी बनी बसुका गांव की नियति, 40 साल पुराने खड़ंजों पर चल रहा विकास का दावा!

सेवराई। विकास के तमाम दावों के बीच गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र का ग्राम बसुका आज भी…

पूरी खबर पढ़ें →
बजबजाती नालियां और गंदगी बनी बसुका गांव की नियति, 40 साल पुराने खड़ंजों पर चल रहा विकास का दावा!
Ghazipur26 Sep

बजबजाती नालियां और गंदगी बनी बसुका गांव की नियति, 40 साल पुराने खड़ंजों पर चल रहा विकास का दावा!

सेवराई। विकास के तमाम दावों के बीच गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र का ग्राम बसुका आज भी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!