लगातार बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा, फरेंदा, नौतनवा, निचलौल क्षेत्र में डीएम ने लिया जायजा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


लगातार बारिश से बढ़ा बाढ़ का खतरा, फरेंदा, नौतनवा, निचलौल क्षेत्र में डीएम ने लिया जायजा
महाव नाला और बेलसड़-रिगौली तटबंध का किया निरीक्षण, जलस्तर पर नजर रखने के निर्देश
महराजगंज 26 सितंबर 2026
जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने शनिवार को फरेंदा, नौतनवा एवं निचलौल क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण किया। डीएम ने क्षेत्र में पहुंचकर महाव नाला, नदियों के जलस्तर और तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने तहसील फरेंदा क्षेत्र में बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और जलस्तर की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बेलसड़-रिगौली तटबंध का निरीक्षण कर उसकी स्थिति देखी तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित है और कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन रही है। ऐसे में जिलाधिकारी का क्षेत्र भ्रमण बाढ़ से निपटने की तैयारियों और संवेदनशील स्थानों की निगरानी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डीएम ने अधिकारियों को नालों और तटबंधों पर विशेष नजर रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जमशेदपुर। जमशेदपुर से बड़ी खबर आ रही है। दिनदहाड़े गोलीबारी से हड़कंप मच गया है। घटना सोनारी थाना…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट अयोध्या में राम मंदिर के…
पूरी खबर पढ़ें →
चंद्रपुर से वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए ब्यूरो चीफ समीर वानखेड़े की रिपोर्ट चंद्रपुर जिले के…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsParteek sethi Breaking News - ਮਜ਼ਦੂਰੀ ਦੇ 100 ਰੁਪਏ ਮੰਗਣ `ਤੇ ਪਿਆ ਕਲੇਸ਼, ਮੁੰਡਿਆਂ ਨੇ ਰਲਕੇ ਮਜ਼ਦੂਰ ਨੂੰ…
पूरी खबर पढ़ें →
* -------- बड़वानी ग्राम साकड के क्षेत्रवासियों को एक बड़ी सौगात मिली है। करीब 50 लाख रुपए की…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsब्रेकिंग न्यूज़ / यूपी बस्ती मौसम विभाग के अलर्ट जारी करने के बाद जिला प्रशासन उतरा मैदान में…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।