Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kheri

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल गोवंश का भारतीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष ने कराया इलाज

26 Sep 2026, 07:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल गोवंश का भारतीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष ने कराया इलाज - KHERI, उत्तर प्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल गोवंश का कराया इलाजमुख्य अधिकारियों से मांग कि अभियान चलाकर घूम रहे आवारा गोवंश को उन्हें सुरक्षित गौशालाओं में पहुंचाया जाये भारतीय बजरंग दल

गोला गोकर्णनाथ छोटी खीरी खुटार रोड स्थित फूल बाबा आश्रम के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंशीय पशु घायल हो गया। पूरी रात बारिश होने के कारण घायल गोवंश सड़क के बीचों-बीच तड़पता रहा।
सुबह स्थानीय लोगों की नजर जब सड़क पर पड़े घायल गोवंश पर पड़ी तो उन्होंने उसे सड़क के किनारे किया और बारिश से बचाने के लिए छाया की व्यवस्था की।
सूचना मिलते ही भारतीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष अनूप गुप्ता मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर को बुलाकर घायल गोवंश का उपचार कराया। उन्होंने नगर पालिका के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक संदीप वर्मा से घायल गोवंश को सुरक्षित गौशाला भिजवाने की बात कही। जिला अध्यक्ष ने कहा कि गौशाला में उसे बरसात के मौसम में छाया मिल सकेगी और दोबारा उपचार कराकर उसे स्वस्थ कराने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।

अनूप गुप्ता ने मुख्य विकास अधिकारी से मांग की कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे आवारा गोवंश को अभियान चलाकर पकड़वाया जाए और उन्हें सुरक्षित गौशालाओं में पहुंचाया जाए, जहां उनके लिए भोजन, पानी और छाया की उचित व्यवस्था हो। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की भी मांग की।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि ब्लॉक और नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत संचालित गौशालाओं में गोवंश को समय से नहीं पहुंचाए जाने के कारण जगह-जगह सड़कों और चौराहों पर गोवंश झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। इससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और कई बार इंसानों तथा गोवंश दोनों की जान जोखिम में पड़ जाती है।

उन्होंने नगर पालिका और ब्लॉक स्तर के जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का लगाया आरोप

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला न्यायालय परिसर में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mahrajganj26 Sep

जिला न्यायालय परिसर में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

न्यायालय परिसर में मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार महराजगंज। जिला न्यायालय परिसर में पारिवारिक…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना चौक पहुंचकर की जनसुनवाई
Mahrajganj26 Sep

थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने थाना चौक पहुंचकर की जनसुनवाई

थाना समाधान दिवस में एएसपी ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश थाना चौक महराजगंज। थाना समाधान…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich26 Sep

जिलाधिकारी ने समस्त एसडीएम को क्षेत्र में भ्रमण करने एवं पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध कराने को दिए निर्देश

जिलाधिकारी द्वारासमस्त एसडीएम को भ्रमणशील रहने,व नगर क्षेत्र में टैंकर से जलापूर्ति कराने के दिये निर्देश बहराइच उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
पर्यूषण पर्व पर धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह व पुरस्कार वितरण संपन्न
Sagar26 Sep

पर्यूषण पर्व पर धार्मिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह व पुरस्कार वितरण संपन्न

।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद एवं शुभकामना…

पूरी खबर पढ़ें →
महोबा।लगातार हो रही बारिश ने रूप नगर मोहल्ले में गरीब परिवारों पर कहर बरपाया है। 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते कई कच्चे मकान भरभरा कर ढह गए।
error: Content is protected !!