विधायक तेजपाल तंवर ने नगर पालिका प्रशासन के साथ की बैठक।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


विधायक तेजपाल तंवर ने नगर पालिका प्रशासन के साथ की बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश।
तावडू। सोहना-तावडू विधानसभा क्षेत्र से विधायक तेजपाल तंवर ने शनिवार को तावडू नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिका प्रशासन के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में नगर पालिका सचिव मोहित हुड्डा सहित अन्य कर्मचारी और वार्ड पार्षद मौजूद रहे। विधायक ने नगर पालिका के कार्यों, चल रहे विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में विशेष रूप से एनओसी से संबंधित मामलों और सीवर लाइन ओवरफ्लो की समस्या का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान पार्षदों ने अपनी शिकायतें भी रखीं, जिस पर विधायक ने अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में देरी और लोगों की समस्याओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक तंवर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए राशि की कोई कमी नहीं है और जल्द ही बड़े स्तर पर विकास के लिए और राशि आवंटित की जाएगी।
बैठक की पुष्टि करते हुए नगर पालिका सचिव मोहित हुड्डा ने बताया कि विधायक को नगर पालिका से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया गया है और पार्षदों की मांगों को भी सुना गया है। सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा और दिए गए निर्देशों का पालन किया जाएगा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*GSSS छपेड़ा में "स्वच्छता ही सेवा 2026" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। नूह।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छपेड़ा…
पूरी खबर पढ़ें →
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने आज घरोंडा के PWD रेस्ट हाउस मे अपने हल्के के लोगो…
पूरी खबर पढ़ें →
सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मकरोनिया से जीरो माइल्स होते हुए सिविल लाइंस…
पूरी खबर पढ़ें →
डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की ओर से आज करनाल के आँगन होटल मे एक सेमिनार आयोजित किया गया जिसमे…
पूरी खबर पढ़ें →
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज रोहतक मे बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ जिसमे लोगो…
पूरी खबर पढ़ें →
गनौर मे आज कांग्रेस ने ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जिसमे प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।