Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Pali

आरक्षण आवंटन के बाद पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज,

26 Sep 2026, 08:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आरक्षण आवंटन के बाद पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, - PALI, राजस्थान

आरक्षण आवंटन के बाद पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज,
मतदाता सूचियों को लेकर ग्रामीणों से अपील
पाली, 26 सितम्बर। पंचायती राज आम चुनाव 2026 को लेकर आरक्षण आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रशासन ने चुनावी तैयारियों को गति देना शुरू कर दिया है।

पाली पंचायत क्षेत्र की 24 ग्राम पंचायतों में प्रधान, सरपंच, वार्ड पंच एवं पंचायत समिति सदस्यों के विभिन्न पदों के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से आरक्षण आवंटन किया गया। आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ ही निर्वाचन संबंधी आवश्यक कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा रहा है।

निर्वाचक रजिस्टीकरण अधिकारी (पंचायत) एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि पंचायती राज आम चुनाव को लेकर पाली क्षेत्र की 24 ग्राम पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए आरक्षण आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपादित करवाई गई है। अब निर्वाचन से संबंधित तैयारियों एवं मतदाता सूचियों को अद्यतन करने का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है।

18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा मतदाता सूची में जुड़वाएं नाम -एसडीएम राणावत ने पाली पंचायत क्षेत्र के अधीनस्थ 24 ग्राम पंचायतों में निवासरत ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज है या नहीं, इसकी जांच अवश्य करें। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा, जिन्होंने 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, वे भी मतदाता सूची में अपना नाम आवश्यक रूप से पंजीकृत करवाएं, ताकि पात्र मतदाता आगामी निर्वाचन प्रक्रिया में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

दोहरी प्रविष्टि व मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटवाएं -ई.आर.ओ ने बताया कि मतदाता सूचियों को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने के लिए ग्रामीणों की सहभागिता भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता की दोहरी प्रविष्टि हो गई है अथवा किसी मतदाता की मृत्यु हो चुकी है या वह स्थायी रूप से अन्य स्थान पर स्थानांतरित हो चुका है, तो संबंधित जानकारी प्रशासन एवं बीएलओ को उपलब्ध करवाकर ऐसे नाम मतदाता सूची से विलोपित करवाए जाएं।

निर्वाचन संबंधी तैयारियों के दौरान सुरेश कुमार व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, रमेश कुमार अणकिया, लोकेश कुमार दवे, जयगिरी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

सेवा पर्व के तहत नूह के पिनगवा हुआ गांव पहुंचे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा
Nuh26 Sep

सेवा पर्व के तहत नूह के पिनगवा हुआ गांव पहुंचे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा

सेवा पर्व के तहत नूंह के पिनगवां गांव पहुंचे राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा नशे से दूर रहकर खेलों…

पूरी खबर पढ़ें →
केंद्रीय सुरक्षा बलों के सेवानिवृत्त जवानों के कल्याण पेंशन एवं पुनर्वास मुद्दों को लेकर हुई बैठक हुई बैठक
Jodhpur26 Sep

केंद्रीय सुरक्षा बलों के सेवानिवृत्त जवानों के कल्याण पेंशन एवं पुनर्वास मुद्दों को लेकर हुई बैठक हुई बैठक

प्रेस विज्ञप्ति जोधपुर केंद्रीय सुरक्षा बलों के सेवानिवृत्त जवानों के कल्याण पेंशन एवं पुनर्वास मुद्दों को लेकर श्री…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Nuh26 Sep

कामधेनु कार्मिक आवासीय परिसर का उद्घाटन रविवार को।

कामधेनु कार्मिक आवासीय परिसर का उद्घाटन आज केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह करेंगे उद्घाटन, बेसहारा गौवंश के लिए…

पूरी खबर पढ़ें →
लंबे उपचार के बाद रायपुर लौटे BJP के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक आदरणीय श्री किरण सिंह देव जी से उनके रायपुर निवास पर आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना लोकेश साहू
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Alwar26 Sep

अलवर, आम आदमी पार्टी द्वारा पंचायत चुनावों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस सांझा करेगी चुनावी रणनीति,j

आगामी पंचायत चुनावों को लेकर 'आप' आज करेगी अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस, साझा करेगी चुनावी रणनीति आम आदमी पार्टी…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!