Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jodhpur

केंद्रीय सुरक्षा बलों के सेवानिवृत्त जवानों के कल्याण पेंशन एवं पुनर्वास मुद्दों को लेकर हुई बैठक हुई बैठक

26 Sep 2026, 07:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
केंद्रीय सुरक्षा बलों के सेवानिवृत्त जवानों के कल्याण पेंशन एवं पुनर्वास मुद्दों को लेकर हुई बैठक हुई बैठक - JODHPUR, राजस्थान

प्रेस विज्ञप्ति
जोधपुर

केंद्रीय सुरक्षा बलों के सेवानिवृत्त जवानों के कल्याण पेंशन एवं पुनर्वास मुद्दों को लेकर श्री विकास पाठक आईजी फ्रंटियर हेड क्वार्टर जोधपुर (स्टेट वेलफेयर ऑफिसर राजस्थान) से WARB मीटिंग आयोजित की गई।
अलायन्स ऑफ़ ऑल एक्स पैरा मिलिटरी फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि इस मीटिंग का आयोजन कराने में एक्स पैरा मिलिटरी वेलफ़ेयर एसोसिएशन जिला सीकर अध्यक्ष श्री रामचन्द्र सुंडा जी का विशेष योगदान रहा। मीटिंग के दौरान महासचिव रणबीर सिंह ने राज्य के सेवानिवृत्त जवानों के लिए अर्ध सैनिक कल्याण बोर्ड की स्थापना हेतु मांग की । रामचन्द्र सुंडा द्वारा झुनझुनू व सीकर जहाँ सबसे ज़्यादा अर्ध सैनिक बलों के परिवार रहते हैं सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोले जाने की मांग की ताकि पूर्व अर्ध सैनिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें साथ ही अच्छे हॉस्पिटल को इम्पैनल किया जाए । पूर्व एजीजी सीआरपीएफ व अलायन्स अध्यक्ष द्वारा सेना झंडा दिवस कोष की तर्ज पर अर्ध सैनिक झंडा दिवस कोष के गठन की मांग की जिसमे किसी बजट की जरूरत नहीं आम जनता उपरोक्त कोष में स्वेच्छा से दान करेंगे ।
गुजरात के पूर्व अर्ध सैनिकों के लिए मदिरा सुविधा की मांग की गई जबकि बीएसएफ अपने रिटायर्ड कर्मियों को मदिरा सुविधा का लाभ दे रहे हैं । श्री आनंद निंबाड़िया के कहे अनुसार मीटिंग बहुत शानदार माहौल में संपन्न हुई । फ्रंटियर आईजी बीएसएफ द्वारा सभी भलाई संबंधित मुद्दों को गहराई से सुना साथ ही आश्वासन दिया कि उपरोक्त मुद्दों पर मुख्यमंत्री श्री भजन लाल जी वि डीजी बीएसएफ से चर्चा करेंगे। बैठक के दौरान वीरांगनाओं व कई सेवा निवर्त जवानों की समस्याओं का आईजी सर मौके पर निवारण कर दिया ।माननीय आईजी बीएसएफ के साथ हुई बैठक के दौरान बातचीत का ब्योरा होटल ऋषि एक्सीलेंस मंडोर जोधपुर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मीडिया को जानकारी साझा की गई। इस मीटिंग में शहीद परिवारों के अलावा तकरीबन 50 पूर्व अर्ध सैनिकों ने भाग लिया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान श्री रामचंद्र सुंडा को सर्वसमिति से अलायन्स ऑफ़ ऑल एक्स पैरा मिलिटरी वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

रणबीर सिंह रामचन्द्र सुंडा
महासचिव अध्यक्ष जिला सीकर

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मेगटिया कलां में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 जिलों की मेधाओं और समाज गौरव हस्तियों का हुआ सम्मान
Udaipur26 Sep

मेगटिया कलां में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 जिलों की मेधाओं और समाज गौरव हस्तियों का हुआ सम्मान

# बहुमुखी प्रतिभाओं और प्रबुद्ध जनों के सम्मान से बढ़ता है समाज का गौरव : संत ## मेगटिया…

पूरी खबर पढ़ें →
GSSS छपेडा मे स्वच्छता की सेवा 2026, अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Nuh26 Sep

GSSS छपेडा मे स्वच्छता की सेवा 2026, अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

*GSSS छपेड़ा में "स्वच्छता ही सेवा 2026" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। नूह।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छपेड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!