Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Chandrapur

महाराष्ट्र के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर: नाम कटने पर आपत्ति दर्ज करने की तारीख बढ़ी, चुनाव आयोग ने SIR को लेकर लिए कई बड़े फैसले

26 Sep 2026, 09:19 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
महाराष्ट्र के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर: नाम कटने पर आपत्ति दर्ज करने की तारीख बढ़ी, चुनाव आयोग ने SIR को लेकर लिए कई बड़े फैसले - चंद्रपूर, महाराष्ट्र

वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर महाराष्ट्र के मतदाताओं के लिए एक राहत भरी खबर आई है। आयोग ने नाम हटाए जाने पर दावा-आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी है।

विरोधी दलों द्वारा SIR को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के बीच चुनाव आयोग की एक अहम बैठक हुई, जिसमें मतदाताओं को बड़ी राहत देने वाले फैसले लिए गए हैं।

महाराष्ट्र के लिए नई डेडलाइन क्या है?
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के लिए दावे और आपत्तियां दर्ज करने की अंतिम तिथि *12 अक्टूबर 2026* तक बढ़ा दी है। अब इस तारीख तक नागरिक अपना नाम वगैरह कटने पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। साथ ही नोटिस और आपत्तियों को निपटाने की अंतिम तिथि *10 नवंबर 2026* तक बढ़ा दी गई है।

> *नोट:* तारीखें समय के साथ बदल सकती हैं, इसलिए आधिकारिक जानकारी के लिए https://elections24.eci.gov.in या मुख्य चुनाव अधिकारी, महाराष्ट्र की वेबसाइट जरूर देखें।

नोटिस मिलने पर अब दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा
SIR के दौरान अगर किसी मतदाता के नाम में मेल नहीं है या किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण नोटिस भेजा गया है, तो ऐसे मतदाताओं को बड़ी राहत दी गई है:

– ऐसे मतदाताओं के घर पर खुद BLO (बूथ लेवल अधिकारी) जाएंगे।
– BLO जरूरी दस्तावेज लेकर उन्हें ECINet पोर्टल पर अपलोड करेंगे।
– इसके बाद ERO (इलेक्शन रजिस्ट्रेशन ऑफिसर) इस पर फैसला लेंगे।
– मतदाताओं को सुनवाई के लिए ERO / AERO दफ्तर नहीं बुलाया जाएगा। सिर्फ अपवाद वाली स्थिति में ऑनलाइन सुनवाई होगी।
– अगर मतदाता बुजुर्ग हैं, तो परिवार का कोई भी सदस्य सुनवाई में शामिल हो सकता है।

गरीब और बेघर लोगों के लिए विशेष मदद केंद्र
चुनाव आयोग ने ऐलान किया है कि SIR के दौरान रैन बसेरों में रहने वाले लोग, मजदूर, गरीब और बेघर व्यक्तियों की मदद के लिए जिला चुनाव अधिकारी विशेष सहायता केंद्र शुरू करेंगे।

बैठक में यह भी तय हुआ कि आयोग की बैठक का एजेंडा पहले ही सबको भेजा जाएगा, अधिकारियों का सालाना APAR 31 दिसंबर तक पूरा करना होगा और विदेश दौरे के लिए आयोग की मंजूरी लेना जरूरी होगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

आंगन मिलन सेवा से सशक्त होगा मातृ-शिशु स्वास्थ्य का संकल्प – विधायक लारिया
Sagar26 Sep

आंगन मिलन सेवा से सशक्त होगा मातृ-शिशु स्वास्थ्य का संकल्प – विधायक लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा, सम्मान और सहभागिता…

पूरी खबर पढ़ें →
मकरोनिया में सेवा संकल्प अभियान का वृहद आयोजन, विधायक लारिया के प्रयासों से सिविल अस्पताल में रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
Sagar26 Sep

मकरोनिया में सेवा संकल्प अभियान का वृहद आयोजन, विधायक लारिया के प्रयासों से सिविल अस्पताल में रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, भाषण में सुरेंद्र सिंह रहे अव्वल जिला स्तरीय भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण-पत्र; पात्र टॉपर विद्यार्
आपदा मित्रों ने सीखा आग से बचाव और भीड़ प्रबंधन का हुनर फायर ब्रिगेड के उपकरणों के संचालन के साथ आग बुझाने का कराया अभ्यास, यातायात प्रबंधन की दी जानकारी
गोंडा(करनैलगंज): दलदल बना समय थान चौराहा, आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूटा, विधायक के आश्वासन पर टिकी जनता की आस
Gonda26 Sep

गोंडा(करनैलगंज): दलदल बना समय थान चौराहा, आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूटा, विधायक के आश्वासन पर टिकी जनता की आस

कर्नलगंज (गोंडा)गोंडा जिले के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला समय थान चौराहा इन दिनों अपनी बदहाली…

पूरी खबर पढ़ें →
BREAKING गंगा एक्सप्रेस-वे पर भाजपा विधायक चंद्रपाल लोधी का एक्सीडेंटः बुलंदशहर में फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर पोल से टकराई; MLA दिल्ली एम्स में भर्ती
Bijnor26 Sep

BREAKING गंगा एक्सप्रेस-वे पर भाजपा विधायक चंद्रपाल लोधी का एक्सीडेंटः बुलंदशहर में फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर पोल से टकराई; MLA दिल्ली एम्स में भर्ती

बुलंदशहर में डिबाई सीट से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी का शनिवार शाम एक्सीडेंट हो गया। गंगा एक्सप्रेस-वे…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!