Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

कांठ में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, बाजारों में पसरा सन्नाटा

26 Sep 2026, 09:32 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कांठ में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, बाजारों में पसरा सन्नाटा - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को दिनभर जारी रही और देर रात तक जारी रही। लगातार बारिश के चलते क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। हालांकि बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, लेकिन जगह-जगह जलभराव और आवागमन में परेशानी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।

IMG 20260926 WA00582
कांठ में बारिश के सड़क में भरा पानी। 👆

बारिश का असर किसानों और व्यापारियों के कारोबार पर भी दिखाई दिया। खेतों में खड़ी फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं शनिवार को कांठ के बाजारों में भी बारिश का सीधा असर देखने को मिला। पूरे दिन बाजारों में सामान्य दिनों जैसी रौनक नजर नहीं आई। बारिश के कारण ग्राहक कम संख्या में बाजार पहुंचे, जिसके चलते अधिकांश दुकानदार खाली बैठे दिखाई दिए।

IMG 20260926 193718283 HDR2
कांठ में शनिवार देर रात तक जारी रही बारिश। 👆

लगातार बारिश के चलते सड़क किनारे और निचले स्थानों पर पानी भर गया। कई जगह लोगों को जलभराव से होकर गुजरना पड़ा। व्यापारियों का कहना है कि बारिश के कारण शनिवार को बिक्री काफी प्रभावित रही। देर शाम तक मौसम खराब रहने से बाजारों में चहल-पहल नहीं लौट सकी। इसके अलावा बारिश के कारण कांठ क्षेत्र में बिजली आपूर्ति हुई बाधित रही।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

धौलपुर में पुलिस का महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान
Dholpur26 Sep

धौलपुर में पुलिस का महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान

धौलपुर पुलिस द्वारा महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान जिलेभर में लगातार चलाया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य महिलाओं…

पूरी खबर पढ़ें →
आंगन मिलन सेवा से सशक्त होगा मातृ-शिशु स्वास्थ्य का संकल्प – विधायक लारिया
Sagar26 Sep

आंगन मिलन सेवा से सशक्त होगा मातृ-शिशु स्वास्थ्य का संकल्प – विधायक लारिया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा, सम्मान और सहभागिता…

पूरी खबर पढ़ें →
मकरोनिया में सेवा संकल्प अभियान का वृहद आयोजन, विधायक लारिया के प्रयासों से सिविल अस्पताल में रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
Sagar26 Sep

मकरोनिया में सेवा संकल्प अभियान का वृहद आयोजन, विधायक लारिया के प्रयासों से सिविल अस्पताल में रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर…

पूरी खबर पढ़ें →
सेवा संकल्प में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, भाषण में सुरेंद्र सिंह रहे अव्वल जिला स्तरीय भाषण-चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण-पत्र; पात्र टॉपर विद्यार्
जबर गणेश के विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु का उमड़ा जनसैलाब
Jhansi26 Sep

जबर गणेश के विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु का उमड़ा जनसैलाब

जबर गणेश के विसर्जन यात्रा में श्रद्धालु का उमड़ा जनसैलाब बरुआसागर (झाँसी) जनपद सहित बुंदेलखंड क्षेत्र में चर्चित…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!