Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhansi

जलविहार महोत्सव के प्रथम दिवस का भव्य शुभारंभ

26 Sep 2026, 09:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
जलविहार महोत्सव के प्रथम दिवस का भव्य शुभारंभ - JHANSI, उत्तर प्रदेश

जलविहार महोत्सव के प्रथम दिवस का भव्य शुभारंभ

विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया कार्यक्रम का उद्घाटन

बरुआसागर। नगर पालिका परिषद बरुआसागर द्वारा बस स्टैंड समीप अदरक मंडी में आयोजित जलविहार महोत्सव 2026 के प्रथम दिवस कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ लोकप्रिय बबीना विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने लोक नृत्य एवं राई नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। मध्य प्रदेश से आए जित्तू खरे एंड रामरती सरगम पार्टी द्वारा प्रस्तुत लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बुंदेलखंड की पारंपरिक कला और संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने जलविहार महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन क्षेत्र की लोक कला, संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

नगर पालिका द्वारा आयोजित जलविहार महोत्सव को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रथम दिवस के कार्यक्रम में देर शाम तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला चलता रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी केजिला उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, अधिशासी अधिकारी लाल जी, पार्षद गण, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता सहित पालिका स्टाफ एवं भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे

रिपोर्टर विनोद साहू

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गोंडा(करनैलगंज): दलदल बना समय थान चौराहा, आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूटा, विधायक के आश्वासन पर टिकी जनता की आस
Gonda26 Sep

गोंडा(करनैलगंज): दलदल बना समय थान चौराहा, आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूटा, विधायक के आश्वासन पर टिकी जनता की आस

कर्नलगंज (गोंडा)गोंडा जिले के कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला समय थान चौराहा इन दिनों अपनी बदहाली…

पूरी खबर पढ़ें →
BREAKING गंगा एक्सप्रेस-वे पर भाजपा विधायक चंद्रपाल लोधी का एक्सीडेंटः बुलंदशहर में फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर पोल से टकराई; MLA दिल्ली एम्स में भर्ती
Bijnor26 Sep

BREAKING गंगा एक्सप्रेस-वे पर भाजपा विधायक चंद्रपाल लोधी का एक्सीडेंटः बुलंदशहर में फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर पोल से टकराई; MLA दिल्ली एम्स में भर्ती

बुलंदशहर में डिबाई सीट से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी का शनिवार शाम एक्सीडेंट हो गया। गंगा एक्सप्रेस-वे…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के मुद्दों को लेकर सांसद आदित्य यादव से मिलीं बीना बिश्नोई
Moradabad26 Sep

कांठ के मुद्दों को लेकर सांसद आदित्य यादव से मिलीं बीना बिश्नोई

कांठ से समाजवादी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की विधानसभा अध्यक्ष बीना बिश्नोई ने बदायूं पहुंचकर सपा सांसद आदित्य…

पूरी खबर पढ़ें →
बिजनौर : शादी का दबाव बनाने पर शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मार डाला,बच्ची का गला भी दबाया
Bijnor26 Sep

बिजनौर : शादी का दबाव बनाने पर शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मार डाला,बच्ची का गला भी दबाया

बिजनौर में अधजली महिला की लाश मिलने का खुलासा शनिवार को हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!