Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Moradabad

पिंजरे में फिर फंसा तेंदुआ, कांठ के भरतपुर में 10 दिन में मिली दूसरी कामयाबी

26 Sep 2026, 09:08 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पिंजरे में फिर फंसा तेंदुआ, कांठ के भरतपुर में 10 दिन में मिली दूसरी कामयाबी - MORADABAD, उत्तर प्रदेश

कांठ क्षेत्र के भरतपुर गांव में तेंदुए की आहट के बीच शनिवार की सुबह वन विभाग के पिंजरे ने एक और तेंदुआ फंस गया। तड़के ग्रामीणों की नजर पिंजरे में कैद तेंदुए पर पड़ी तो गांव में खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालात को देखते हुए वन विभाग की टीम के साथ पुलिस भी पहुंची और ग्रामीणों को पिंजरे से दूर कराया।

Screenshot 20260926 210611 Photos2
कांठ के भरतपुर में पिंजरे में फंसा तेंदुआ। 👆

वन विभाग के डिप्टी रेंजर पुष्पेंद्र सिंह, वन दरोगा राजेंद्र सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर तेंदुए को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। इसके बाद पिंजरे को वाहन में रखकर तेंदुए को मुरादाबाद के डियर पार्क भेज दिया गया। खास बात यह है कि कांठ के गांव भरतपुर में महज 10 दिन के भीतर दूसरा तेंदुआ पिंजरे में फंसा है। इससे पहले 17 सितंबर को भी इसी स्थान से एक तेंदुआ पकड़ा गया था।

IMG 20260926 WA00412
पिंजरे में बैठा पकड़ा गया तेंदुआ। 👆

— महिला पर हमले के बाद बढ़ाई गई थी निगरानी

कांठ के गांव भरतपुर में तेंदुए की मौजूदगी उस समय सामने आई थी, जब 15 सितंबर की शाम खेत में पशुओं के लिए चारा काट रही निर्वेश देवी पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया था। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घटना के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए मौके पर दो पिंजरे लगाए और निगरानी बढ़ा दी थी। पहले तेंदुए के पकड़े जाने के बाद भी वन विभाग ने इलाके में निगरानी जारी रखी। शनिवार को दूसरे तेंदुए के पिंजरे में कैद होने से यह साफ हो गया कि इलाके में एक से अधिक तेंदुओं की मौजूदगी थी। तेंदुआ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Screenshot 20260926 164623 Photos3
नलकूप कोठरी पर बैठे तीन तेंदुए। 👆

— कांठ के समदगढ़ में तीन तेंदुए दिखाई देने का दवा, वीडियो वायरल

कांठ तहसील क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं, अब ग्रामीणों ने क्षेत्र के गांव समदगढ़ में भी एक साथ तीन तेंदुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। यहां किसान के खेत पर स्थित नलकूप की कोठरी पर बैठे तीन तेंदुओं की एक वीडियो भी जो की कर सवारों को द्वारा बनाई गई है, तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लेकिन “वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज” इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। वन विभाग के डिप्टी रेंजर कांठ पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि तेंदुओं की एक वीडियो मिली है, जिसकी जांच कराई जाएगी।

 

Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मेगटिया कलां में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 जिलों की मेधाओं और समाज गौरव हस्तियों का हुआ सम्मान
Udaipur26 Sep

मेगटिया कलां में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 जिलों की मेधाओं और समाज गौरव हस्तियों का हुआ सम्मान

# बहुमुखी प्रतिभाओं और प्रबुद्ध जनों के सम्मान से बढ़ता है समाज का गौरव : संत ## मेगटिया…

पूरी खबर पढ़ें →
बिजनौर : शादी का दबाव बनाने पर शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मार डाला,बच्ची का गला भी दबाया
Bijnor26 Sep

बिजनौर : शादी का दबाव बनाने पर शादीशुदा गर्लफ्रेंड को मार डाला,बच्ची का गला भी दबाया

बिजनौर में अधजली महिला की लाश मिलने का खुलासा शनिवार को हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप में…

पूरी खबर पढ़ें →
श्री काशी विद्वत् परिषद् के संरक्षण में उत्तर प्रदेश नागकूप शास्त्रार्थ समिति द्वारा आयोजित हुआ विद्वत् सम्मान समारोह
Varanasi26 Sep

श्री काशी विद्वत् परिषद् के संरक्षण में उत्तर प्रदेश नागकूप शास्त्रार्थ समिति द्वारा आयोजित हुआ विद्वत् सम्मान समारोह

श्री काशी विद्वत् परिषद् के संरक्षण में उत्तर प्रदेश नागकूप शास्त्रार्थ समिति द्वारा आयोजित विद्वत् सम्मान समारोह कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
GSSS छपेडा मे स्वच्छता की सेवा 2026, अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Nuh26 Sep

GSSS छपेडा मे स्वच्छता की सेवा 2026, अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

*GSSS छपेड़ा में "स्वच्छता ही सेवा 2026" अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। नूह।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, छपेड़ा…

पूरी खबर पढ़ें →
आर्मी जवान हत्याकांड में वांछित अभियुक्त दिलीप यादव ने किया आत्मसमर्पण
Kaimur (Bhabua)26 Sep

आर्मी जवान हत्याकांड में वांछित अभियुक्त दिलीप यादव ने किया आत्मसमर्पण

रामगढ़/कैमूर। आर्मी जवान शत्रुधन यादव हत्याकांड में पुलिस की लगातार दबिश के बाद प्राथमिकी अभियुक्त दिलीप कुमार यादव…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!