Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ahmedabad

BREKING NEWS..

26 Sep 2026, 08:10 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
BREKING NEWS.. - AHMEDABAD, गुजरात

चोर था, लेकिन इंसानियत उसके अंदर जिंदा थी!

एक शख्स घर के बाहर खड़ी कार चोरी करके वहां से निकल रहा था। कार लेकर कुछ दूर पहुंचा ही था कि अचानक उसकी नजर पीछे की सीट पर पड़े एक छोटे बच्चे पर गई।

बच्चे को कार में अकेला देखकर वह वापस उसी जगह लौट आया, जहां से कार चोरी की थी। उसने बच्चे के मां-बाप को जमकर फटकार लगाई और पूछा कि आखिर बच्चे को कार में अकेला छोड़कर कैसे जा सकते हैं?

चोर ने यहां तक कहा कि अगर बच्चे को कुछ हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता? इसके बाद उसने बच्चे को सुरक्षित उसके माता-पिता के हवाले किया।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। बच्चा लौटाने के बाद वह उसी चोरी की कार को लेकर फिर वहां से फरार हो गया।

चोरी करना कानूनन गलत है, लेकिन इस घटना में बच्चे की सुरक्षा को लेकर उसके व्यवहार ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा है। सोशल मीडिया पर घटना चर्चा में है और लोग चोर के इस व्यवहार को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक तरफ चोरी, दूसरी तरफ मासूम बच्चे के लिए इंसानियत—यही वजह है कि यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

जिला न्यायालय परिसर में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mahrajganj26 Sep

जिला न्यायालय परिसर में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

न्यायालय परिसर में मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार महराजगंज। जिला न्यायालय परिसर में पारिवारिक…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!