ज्वालापुर पुलिस ने 11 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को दबोचा।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


फुरकान अंसारी।
हरिद्वार। ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 11 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मैक के अलावा इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन और 1,100 रुपये की नकदी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25-26 सितंबर 2026 की रात चेकिंग के दौरान ज्वालापुर पुलिस टीम ने अंबेडकर चौक के पास अमजद उर्फ बिहारी पुत्र शौकत, निवासी स्कूल नंबर-13, मोहल्ला कस्सावान, ज्वालापुर, हरिद्वार को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, रेडमी मोबाइल फोन और 1,100 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वह वर्ष 2025 में चरस से संबंधित एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है।
बरामदगी:
– 11 ग्राम अवैध स्मैक
– 1,100 रुपये नकद
– एक रेडमी मोबाइल फोन
– एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू
पुलिस टीम:
चौकी प्रभारी रेल उपनिरीक्षक विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल हिमेश चंद्र, कांस्टेबल यशवंत सिंह और कांस्टेबल अंकित कवि शामिल रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

बिजनौर में अधजली महिला की लाश मिलने का खुलासा शनिवार को हुआ। पुलिस ने हत्या के आरोप में…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत LIVE TV NEWS के लिए समीर वानखेड़े ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट नागपुर से मुंबई जा रही…
पूरी खबर पढ़ें →
चोर था, लेकिन इंसानियत उसके अंदर जिंदा थी! एक शख्स घर के बाहर खड़ी कार चोरी करके वहां…
पूरी खबर पढ़ें →
दहेज प्रतिषेध अधिनियम के मुकदमे में नौतनवा पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार महराजगंज दहेज प्रतिषेध अधिनियम से…
पूरी खबर पढ़ें →
न्यायालय के आदेश पर 7 मुकदमों में जब्त 44 लीटर अवैध शराब नष्ट महराजगंज थाना बरगदवा पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
न्यायालय परिसर में मारपीट के मामले में त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार महराजगंज। जिला न्यायालय परिसर में पारिवारिक…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।