आपदा मित्रों ने सीखा आग से बचाव और भीड़ प्रबंधन का हुनर फायर ब्रिगेड के उपकरणों के संचालन के साथ आग बुझाने का कराया अभ्यास, यातायात प्रबंधन की दी जानकारी
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आगर-मालवा। आपदा मित्र योजना के तहत चल रहे सात दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र के चतुर्थ दिवस शुक्रवार को प्रतिभागियों को आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के साथ आग से निपटने और भीड़ व यातायात प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मध्यप्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह विभाग के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के प्रारंभ में सैनिक 1032 अकील खान ने प्रतिभागियों को दौड़, शारीरिक व्यायाम, पीटी, परेड एवं योग कराया। उन्होंने नियमित व्यायाम एवं योग के शारीरिक लाभों की जानकारी भी दी। इसके बाद जिला सैनानी होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन आगर-मालवा श्री विक्रम बी. सिंह के मार्गदर्शन में प्रथम सत्र में नगर पालिका आगर की फायर फाइटर टीम ने अग्निशमन एवं रेस्क्यू तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षक संजय नील एवं सहायक शीतल राठौर ने फायर ब्रिगेड वाहन, वाटर कैनन, पायलट केबिन में लगे उपकरणों और इनके संचालन की जानकारी दी। प्रतिभागियों को आग लगने की स्थिति में रेस्क्यू करने की प्रक्रिया समझाने के साथ पांचों समूहों से अलग-अलग व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। फायर इंस्टीगेशर के उपयोग की जानकारी देकर उसका अभ्यास कराया गया।
सिंहस्थ में भीड़ प्रबंधन की चुनौतियों से कराया परिचित
प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में यातायात एवं भीड़ प्रबंधन पर यातायात थाना प्रभारी सौरभ सिंह चौहान ने व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान यातायात प्रबंधन में सामने आई चुनौतियों और उनके समाधान के अनुभव साझा किए। साथ ही सिंहस्थ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही के बीच यातायात एवं भीड़ प्रबंधन में आने वाली संभावित चुनौतियों और उनसे निपटने के तरीकों की जानकारी दी।
चौहान ने आपदा मित्रों को राहवीर योजना एवं पीएम राहत योजना के संबंध में भी जानकारी देते हुए इनके लाभों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान श्रीमती सोलंकी, कंपनी कमांडर तथा होमगार्ड एवं आपदा प्रबंधन की टीम का सहयोग सराहनीय रहा।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और आंधी के बीच जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
मोहाना थाने पर आयोजित समाधान दिवस में एडीएम गौरव श्रीवास्तव व एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने सुनीं जनसमस्याएं।…
पूरी खबर पढ़ें →
शिवशरणप्पा जी०एन० जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर के थाना बांसी…
पूरी खबर पढ़ें →
इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर सड़क के बीच भारी पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। पेड़ गिरने से सड़क…
पूरी खबर पढ़ें →
महंगा डीजल-पेट्रोल, खाद-बीज, बिजली, कीटनाशक, कृषि यंत्र और यूरिया-लगातार बढ़ती लागत ने खेती को पहले ही मुश्किल बना…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। ग्राम जबजौवा में तेज हवा और बारिश के चलते बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर भारी पेड़ गिर गया। पेड़…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।