Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

मकरोनिया में सेवा संकल्प अभियान का वृहद आयोजन, विधायक लारिया के प्रयासों से सिविल अस्पताल में रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

26 Sep 2026, 09:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मकरोनिया में सेवा संकल्प अभियान का वृहद आयोजन, विधायक लारिया के प्रयासों से सिविल अस्पताल में रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर - सागर, मध्य प्रदेश

।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत नरयावली विधानसभा क्षेत्र में सेवा और संवेदना का व्यापक संदेश देते हुए शनिवार को नगर पालिका परिषद मकरोनिया अंतर्गत शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सिविल अस्पताल) में नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के प्रयासों से रक्तदान एवं वृहद नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष, युवा, वरिष्ठ नागरिक एवं विभिन्न आयु वर्ग के हितग्राही पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में स्त्री रोग, मेडिसिन, श्वसन रोग, पेट रोग, दंत रोग, कैंसर रोग, मनोचिकित्सा एवं सामान्य चिकित्सा सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं प्रदान कीं। नागरिकों की आवश्यकता के अनुसार बीपी, शुगर, रक्त संबंधी जांच, हृदय संबंधी परीक्षण, आंखों की जांच, पेट एवं पाचन संबंधी समस्याओं, श्वसन रोग, स्त्री रोग, दंत रोग तथा कैंसर संबंधी प्रारंभिक जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया।

जरूरतमंद हितग्राहियों को नि:शुल्क दवाओं का वितरण तथा आयुष्मान कार्ड से संबंधित सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर सागर सांसद डॉ.

लता वानखेड़े भी उपस्थित रहीं। उन्होंने शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान जैसी जनसेवा की गतिविधियों का अवलोकन किया तथा नागरिकों से संवाद किया।

उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस वृहद स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के ऐसे प्रयास अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। सांसद डॉ.

वानखेड़े ने रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का उत्साहवर्धन करते हुए जनसेवा के इस कार्य में सहभागिता के लिए सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और संवेदना पहुंचाने का संकल्प है।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के कार्यों के माध्यम से मनाने का उद्देश्य यही है कि समाज में सेवा की भावना और अधिक मजबूत हो। विधायक लारिया ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

बीमारी का उपचार जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण है समय रहते बीमारी की पहचान और उसका उचित परामर्श। इसी उद्देश्य से ऐसे स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि सामान्य परिवार का व्यक्ति भी विशेषज्ञ चिकित्सकों तक आसानी से पहुंच सके।

उन्होंने रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवाओं में से एक बताते हुए कहा कि रक्त किसी कारखाने में तैयार नहीं होता। यह केवल स्वस्थ व्यक्ति के स्वैच्छिक रक्तदान से ही उपलब्ध होता है।

हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी दुर्घटना में घायल व्यक्ति, प्रसव के दौरान जरूरतमंद महिला, गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज या किसी ऐसे परिवार के सदस्य के जीवन की रक्षा कर सकता है, जिसके लिए वह क्षण जीवन-मरण का प्रश्न हो। उन्होंने कहा कि रक्तदान में दिया गया कुछ समय और कुछ मात्रा में रक्त किसी दूसरे व्यक्ति को जीवन के कई वर्ष दे सकता है।

इसलिए प्रत्येक स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। यह केवल सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना का जीवंत उदाहरण है।

शिविर में पहुंचे नागरिकों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श लिया। चिकित्सकों ने लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली और समय रहते बीमारी की पहचान के प्रति जागरूक किया।

विधायक लारिया ने कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विकास के साथ-साथ स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण भी हमारी प्राथमिकता है। ऐसे शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श, आवश्यक जांच, दवा और स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए चिकित्सकों, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों, रक्तदाताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही सेवा का संकल्प जनआंदोलन का रूप ले सकता है। इस अवसर पर नपाध्यक्ष मिहीलाल,मंडल
अध्यक्षगण,भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राप्ती-बूढ़ी राप्ती के जलस्तर का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
Siddharthnagar26 Sep

राप्ती-बूढ़ी राप्ती के जलस्तर का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

सिद्धार्थनगर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और आंधी के बीच जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादें, कूड़ा नदी का भी लिया जायजा
Siddharthnagar26 Sep

सिद्धार्थनगरः समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादें, कूड़ा नदी का भी लिया जायजा

मोहाना थाने पर आयोजित समाधान दिवस में एडीएम गौरव श्रीवास्तव व एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने सुनीं जनसमस्याएं।…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना बांसी पर जनसुनवाई किया गया । समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आव
Siddharthnagar26 Sep

थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना बांसी पर जनसुनवाई किया गया । समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आव

शिवशरणप्पा जी०एन० जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर के थाना बांसी…

पूरी खबर पढ़ें →
इटवा-बिस्कोहर मार्ग (पार्क और कन्या स्कूल के बीच) पर गिरा भारी पेड़, आवागमन बाधित,
Siddharthnagar26 Sep

इटवा-बिस्कोहर मार्ग (पार्क और कन्या स्कूल के बीच) पर गिरा भारी पेड़, आवागमन बाधित,

इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर सड़क के बीच भारी पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। पेड़ गिरने से सड़क…

पूरी खबर पढ़ें →
खेती की बढ़ती लागत और बारिश की मार… आखिर किसान परिवार कैसे संभाले?
Siddharthnagar26 Sep

खेती की बढ़ती लागत और बारिश की मार… आखिर किसान परिवार कैसे संभाले?

महंगा डीजल-पेट्रोल, खाद-बीज, बिजली, कीटनाशक, कृषि यंत्र और यूरिया-लगातार बढ़ती लागत ने खेती को पहले ही मुश्किल बना…

पूरी खबर पढ़ें →
तेज हवा और बारिश से बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर गिरा भारी पेड़, आवागमन बाधित
Siddharthnagar26 Sep

तेज हवा और बारिश से बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर गिरा भारी पेड़, आवागमन बाधित

सिद्धार्थनगर। ग्राम जबजौवा में तेज हवा और बारिश के चलते बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर भारी पेड़ गिर गया। पेड़…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!