Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Sagar

आंगन मिलन सेवा से सशक्त होगा मातृ-शिशु स्वास्थ्य का संकल्प – विधायक लारिया

26 Sep 2026, 09:52 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
आंगन मिलन सेवा से सशक्त होगा मातृ-शिशु स्वास्थ्य का संकल्प - विधायक लारिया - सागर, मध्य प्रदेश

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा, सम्मान और सहभागिता के उद्देश्य को लेकर शनिवार को नरयावली विधानसभा क्षेत्र के मकरोनिया स्थित वार्ड क्रमांक-1 के सेमरबाग-2 आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का शुभारंभ नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने किया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी के निर्देशन में किया गया।

विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने मुंनगा का पौधा रोपित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रारंभ सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल बच्चों के पोषण और प्रारंभिक देखभाल का केंद्र नहीं, बल्कि महिलाओं, बच्चों और परिवारों के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विधायक लारिया ने कहा कि 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर तीन दिवसीय आंगन मिलन सेवा आयोजित की जा रही है।

इसके अंतर्गत बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं मनोरंजक गतिविधियां, महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, एनीमिया एवं पोषण को लेकर संवाद तथा तीसरे दिन ‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’ के माध्यम से सार्थक संवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं से वंचित हितग्राहियों को चिन्हित कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने उपस्थित महिलाओं से कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से आपसी संवाद, सहयोग और सहभागिता को मजबूत करते हुए स्वास्थ्य, पोषण एवं शासन की योजनाओं से अधिक से अधिक महिलाओं और बच्चों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से ही सेवा का संकल्प व्यापक रूप से सार्थक हो सकता है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया गया। इस अवसर पर विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया तथा उनके द्वारा किए जा रहे सेवाकार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में पार्षद कमलेश कुशवाहा, तृप्ति सिंह जिला मीडिया प्रभारी, रेखा वर्मा, उमा रजक, पूनम साहू,आरती ठाकुर, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुनील कुमार जैन, आरबीएसके टीम के चिकित्सक, परियोजना अधिकारी विजय कुमार जैन, पर्यवेक्षक विनता सिंह, पूनम कविरपंथी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, एएनएम, आशा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी विजय कुमार जैन ने किया तथा आभार सेक्टर पर्यवेक्षक पूनम कबीरपंथी ने व्यक्त किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

राप्ती-बूढ़ी राप्ती के जलस्तर का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
Siddharthnagar26 Sep

राप्ती-बूढ़ी राप्ती के जलस्तर का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

सिद्धार्थनगर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और आंधी के बीच जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस…

पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगरः समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादें, कूड़ा नदी का भी लिया जायजा
Siddharthnagar26 Sep

सिद्धार्थनगरः समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादें, कूड़ा नदी का भी लिया जायजा

मोहाना थाने पर आयोजित समाधान दिवस में एडीएम गौरव श्रीवास्तव व एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने सुनीं जनसमस्याएं।…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना बांसी पर जनसुनवाई किया गया । समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आव
Siddharthnagar26 Sep

थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना बांसी पर जनसुनवाई किया गया । समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित को आव

शिवशरणप्पा जी०एन० जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर के थाना बांसी…

पूरी खबर पढ़ें →
इटवा-बिस्कोहर मार्ग (पार्क और कन्या स्कूल के बीच) पर गिरा भारी पेड़, आवागमन बाधित,
Siddharthnagar26 Sep

इटवा-बिस्कोहर मार्ग (पार्क और कन्या स्कूल के बीच) पर गिरा भारी पेड़, आवागमन बाधित,

इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर सड़क के बीच भारी पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। पेड़ गिरने से सड़क…

पूरी खबर पढ़ें →
खेती की बढ़ती लागत और बारिश की मार… आखिर किसान परिवार कैसे संभाले?
Siddharthnagar26 Sep

खेती की बढ़ती लागत और बारिश की मार… आखिर किसान परिवार कैसे संभाले?

महंगा डीजल-पेट्रोल, खाद-बीज, बिजली, कीटनाशक, कृषि यंत्र और यूरिया-लगातार बढ़ती लागत ने खेती को पहले ही मुश्किल बना…

पूरी खबर पढ़ें →
तेज हवा और बारिश से बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर गिरा भारी पेड़, आवागमन बाधित
Siddharthnagar26 Sep

तेज हवा और बारिश से बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर गिरा भारी पेड़, आवागमन बाधित

सिद्धार्थनगर। ग्राम जबजौवा में तेज हवा और बारिश के चलते बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर भारी पेड़ गिर गया। पेड़…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!