BREAKING गंगा एक्सप्रेस-वे पर भाजपा विधायक चंद्रपाल लोधी का एक्सीडेंटः बुलंदशहर में फॉर्च्यूनर बेकाबू होकर पोल से टकराई; MLA दिल्ली एम्स में भर्ती
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बुलंदशहर में डिबाई सीट से भाजपा विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी का शनिवार शाम एक्सीडेंट हो गया। गंगा एक्सप्रेस-वे पर उनकी फॉर्च्यूनर के सामने अचानक दूसरी गाड़ी आ गई। उसे बचाने के चक्कर में कार बेकाबू हो गई और बारिश में फिसलते हुए सड़क किनारे लगे पोल से टकराई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त कार की स्पीड करीब 120 किमी प्रति घंटे रही होगी। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल टूट गया और फॉर्च्यूनर का पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि हादसे के तुरंत बाद कार के चारों एयरबैग खुल गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकाला।
हादसे में विधायक बुरी तरह घायल हुए हैं। PRO अनूप सिंह और उनके गनर राजेश सिंह को भी चोटें आई हैं। ड्राइवर विनोद कुमार बाल-बाल बचा। घायलों को दिल्ली एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। विधायक की हालत स्थिर बताई गई है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉर्च्यूनर को एक्सप्रेस-वे से हटवाया। विधायक चंद्रपाल सिंह सुबह 11 बजे लखनऊ से गाजियाबाद के लिए रवाना हुए थे। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया- घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। यह हादसा जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर हापुड़ सीमा पर हुआ।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा…
पूरी खबर पढ़ें →
बढ़नी ब्लॉक के ग्राम पंचायत खैरी शीतल प्रसाद के टोला नकोले डीह गांव को आने-जाने वाले रास्ते पर…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और आंधी के बीच जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
मोहाना थाने पर आयोजित समाधान दिवस में एडीएम गौरव श्रीवास्तव व एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने सुनीं जनसमस्याएं।…
पूरी खबर पढ़ें →
शिवशरणप्पा जी०एन० जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर के थाना बांसी…
पूरी खबर पढ़ें →
इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर सड़क के बीच भारी पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। पेड़ गिरने से सड़क…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।