Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Didwana-Kuchaman

विकसित भारत-जन सेवा अभियान 26 से 28 सितम्बर तक प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर लगेंगे सेवा शिविर, 22 विभाग देंगे सेवाएं आमजन की समस्याओं,लंबित प्रकरणों,परिवेदनाओं का होगा त्वरित निस्त

26 Sep 2026, 10:07 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

विकसित भारत-जन सेवा अभियान

26 से 28 सितम्बर तक प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर लगेंगे सेवा शिविर, 22 विभाग देंगे सेवाएं

आमजन की समस्याओं,लंबित प्रकरणों,परिवेदनाओं का होगा त्वरित निस्तारण व पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा

रविवार को जिले के 17 गिरदावर सर्किल पर आयोजित होंगे शिविर

डीडवाना-कुचामन, 26 सितम्बर। राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग द्वारा विकसित भारत-जन सेवा अभियान के अंतर्गत 26 से 28 सितंबर 2026 तक प्रदेश के समस्त गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त स्तरीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का आयोजन जिले की सभी तहसीलों के गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर प्रातः 9.30 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

इन शिविरों में जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करते हुए विकसित भारत-विकसित राजस्थान के लक्ष्य को प्राप्त करने में आमजन, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। शिविरों में 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भाग लेकर आमजन की समस्याओं, लंबित प्रकरणों एवं परिवेदनाओं का मौके पर निस्तारण करेंगे तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

इन शिविरों में राजस्व विभाग द्वारा निम्न 12 प्रकार के कार्य सम्पादित किए जाएंगे। राजस्व अभिलेख एवं खातों का शुद्धिकरण, आपसी सहमति से खातों का विभाजन, रास्ते के प्रकरणों का निस्तारण, नामांतरकरण संबंधी प्रकरणों का निस्तारण, सरकारी/चारागाह/विभागीय भूमियों के अतिक्रमण प्रकरण, भूमिहीन किसानों को भूमि आवंटन, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार प्रदान करना, सीमाज्ञान/पत्थरगढ़ी के प्रकरणों का निस्तारण, आबादी विस्तार हेतु राजकीय भूमि आवंटन एवं आरक्षण, सार्वजनिक/राजकीय प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन/आरक्षण प्रस्ताव, जाति/मूल निवास/हैसियत प्रमाण-पत्र जारी करना तथा फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य किये जायेगें।

*रविवार को जिले के 17 गिरदावर सर्किल पर आयोजित होंगे शिविर*

रविवार,27 सितंबर को ज़िले के 17 गिरदावर सर्किल मुख्यालयों पर शिविर आयोजित होंगे- इसके तहत डीडवाना के कोलिया व खुनखुना में मौलासर के धनकोली व नुवां में, छोटी खुर्द में, कुचामन के पांचवा व नगवाडा में, लाडनूं के रताउ व सारडी में, नावां के लूणवा व देवली कलां में, मकराना के मकराना, गेलासर व बाजोली में तथा परबतसर के भडसिया, बडु व पीलवा में शिविर आयोजित किये जायेंगे।

जिला प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र के आमजन से अपील की है कि वे 26 से 28 सितंबर तक आयोजित होने वाले अपने निकटतम शिविर में पहुंचकर संबंधित विभाग की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उठाएं तथा लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मेगटिया कलां में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 जिलों की मेधाओं और समाज गौरव हस्तियों का हुआ सम्मान
Udaipur26 Sep

मेगटिया कलां में प्रतिभाओं का महाकुंभ, 4 जिलों की मेधाओं और समाज गौरव हस्तियों का हुआ सम्मान

# बहुमुखी प्रतिभाओं और प्रबुद्ध जनों के सम्मान से बढ़ता है समाज का गौरव : संत ## मेगटिया…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!