जिला कलक्टर ने की ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिये निर्देश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


डीडवाना-कुचामन, जिले में जिला कलेक्टर अवधेश मीना की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में विभाग की विभिन्न योजनाओं और विकासात्मक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में जिला कलक्टर ने विकसित भारत – जन सेवा अभियान के तहत शिविरों की प्रगति, विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं अटल ज्ञान केंद्रों की स्थापना,प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की प्रगति की समीक्षा कर लंबित कार्यों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग में सुधार एवं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म विकसित करने, आंगनबाड़ी केंद्रों व स्कूलों में मिड-डे-मील के लिए स्थानीय स्तर पर फल-सब्जी उपलब्ध कराने तथा SHGs की आजीविका संवर्द्धन हेतु 11 हजार अमृत पोषण वाटिकाओं का निर्माण करने, डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना तथा MP LAD/MLA LAD के स्वीकृत व लंबित कार्यों की प्रगति तथा आवश्यक नागरिक सुविधाओं से संबंधित परियोजनाओं का निस्तारण एवं पंचायती राज से संबंधित मुद्दे की समीक्षा कर आवश्यक कार्य प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ख़ुमाराम सारण सहित सभी विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और आंधी के बीच जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
मोहाना थाने पर आयोजित समाधान दिवस में एडीएम गौरव श्रीवास्तव व एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद ने सुनीं जनसमस्याएं।…
पूरी खबर पढ़ें →
शिवशरणप्पा जी०एन० जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व डॉ० अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर के थाना बांसी…
पूरी खबर पढ़ें →
इटवा-बिस्कोहर मार्ग पर सड़क के बीच भारी पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। पेड़ गिरने से सड़क…
पूरी खबर पढ़ें →
महंगा डीजल-पेट्रोल, खाद-बीज, बिजली, कीटनाशक, कृषि यंत्र और यूरिया-लगातार बढ़ती लागत ने खेती को पहले ही मुश्किल बना…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर। ग्राम जबजौवा में तेज हवा और बारिश के चलते बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर भारी पेड़ गिर गया। पेड़…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।