राप्ती-बूढ़ी राप्ती के जलस्तर का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सिद्धार्थनगर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और आंधी के बीच जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने शनिवार को राप्ती और बूढ़ी राप्ती नदी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नदी के जलस्तर, तटबंधों की स्थिति और आसपास के निचले इलाकों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सिंचाई, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को जलस्तर पर लगातार नजर रखने, तटबंधों को मजबूत रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए।
डीएम-एसएसपी ने थाना व चौकी प्रभारियों तथा पीआरवी-112 को अलर्ट मोड में रहने और नदी किनारे स्थित गांवों में लगातार भ्रमण कर ग्रामीणों को सतर्क करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने आमजन से अपील की कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें, नदी-नालों के पास न जाएं और अफवाहों पर
ध्यान न दें। किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 या जिला
आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना देने की अपील की गई।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-9 सुभाष नगर में मंडी समिति की बाउंड्री के अंदर का…
पूरी खबर पढ़ें →
सिद्धार्थनगर जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर चौखड़ा और…
पूरी खबर पढ़ें →
डुमरियागंज। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश और राप्ती नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज बारिश एवं हवा के वजह से बिस्कोहर इटवा मुख्य मार्ग पर बलुआ में आम का पेड़ गिर…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के…
पूरी खबर पढ़ें →
डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।