Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

लगातार बारिश के बीच एसडीएम ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

26 Sep 2026, 10:57 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
लगातार बारिश के बीच एसडीएम ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

डुमरियागंज। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश और राप्ती नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते हुए उपजिलाधिकारी डुमरियागंज विवेकानंद मिश्र ने राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र श्रीवास्तव व क्षेत्रीय लेखपालों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मछिया, सोनखर, भदईडीह, पेंडारी, धनोहरी, शाहपुर समेत कई गांवों का भ्रमण कर बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर जलभराव और बाढ़ से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की।

उन्होंने राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार मौजूद रहकर स्थिति पर नजर रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने कहा कि सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। आपदा की स्थिति में सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रशासन संभावित बाढ़ और जलभराव की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बजे सदस्यता लें डुमरियागंज के सुभाष नगर में रास्ते पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित
Siddharthnagar26 Sep

बजे सदस्यता लें डुमरियागंज के सुभाष नगर में रास्ते पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर-9 सुभाष नगर में मंडी समिति की बाउंड्री के अंदर का…

पूरी खबर पढ़ें →
इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर हाईवे पर गिरा विशाल पेड़, आवागमन बाधित
Siddharthnagar26 Sep

इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर हाईवे पर गिरा विशाल पेड़, आवागमन बाधित

सिद्धार्थनगर जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर चौखड़ा और…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा तेज बारिश एवं हवा के कारण बिस्कोहर-इटवा मुख्य मार्ग पर बलुआ में गिरे आम के पेड़ को तत्काल वन विभाग की मदद से हटवाकर मार्ग को खुलवाया गया ।
थाना मोहाना पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
Siddharthnagar26 Sep

थाना मोहाना पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना मिश्रौलिया पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
error: Content is protected !!