Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Siddharthnagar

हल्लौर बनेगा मॉडल सोलर विलेज, 93.63 लाख की केंद्रीय सहायता मंजूर

26 Sep 2026, 11:35 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
हल्लौर बनेगा मॉडल सोलर विलेज, 93.63 लाख की केंद्रीय सहायता मंजूर - SIDDHARTHNAGAR, उत्तर प्रदेश

डुमरियागंज। डुमरियागंज ब्लॉक के ग्राम हल्लौर को मॉडल सोलर विलेज के रूप में विकसित करने के लिए केंद्र सरकार ने 93 लाख 63 हजार 274 रुपये की केंद्रीय वित्तीय सहायता मंजूर की है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से 25 सितंबर को जारी आदेश में हल्लौर की 97 लाख 32 हजार 331 रुपये की कुल अनुमानित परियोजना को स्वीकृति दी गई है। इसमें 3 लाख 69 हजार 57 रुपये राज्य/समुदाय का अंशदान होगा।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के मॉडल सोलर विलेज घटक के तहत गांव में विभिन्न सौर ऊर्जा आधारित कार्य कराए जाएंगे। इनमें रूफटॉप सोलर, हाइब्रिड सोलर सिस्टम, सौर जल पंप, सोलर हाईमास्ट व स्ट्रीट लाइट तथा सामुदायिक स्तर पर सौर ऊर्जा आधारित आजीविका गतिविधियां शामिल हैं।

हल्लौर की डीपीआर को जिला स्तरीय समिति ने 14 अगस्त 2026 को मंजूरी दी थी। परियोजना की कार्यदायी संस्था यूपीनेडा होगी। केंद्रीय सहायता परियोजना की प्रगति के आधार पर तीन चरणों में जारी की जाएगी। परियोजना से गांव में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ बिजली की बचत और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित होने की उम्मीद है।

परियोजना को स्वीकृति मिलने पर ग्रामवासियों नफासत, बेताब, इकबाल, इंतजार, राजू, शबाब, आफताब, विनोद, कुलदीप, अनवर और नौरोज समेत अन्य लोगों ने ग्राम प्रधान को बधाई दी। ग्राम प्रधान ताकिब रिजवी ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत हल्लौर की डीपीआर तैयार कर मंत्रालय को भेजी गई थी। स्वीकृति मिलने के बाद गांव में खुशी का माहौल है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर हाईवे पर गिरा विशाल पेड़, आवागमन बाधित
Siddharthnagar26 Sep

इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर हाईवे पर गिरा विशाल पेड़, आवागमन बाधित

सिद्धार्थनगर जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर चौखड़ा और…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना त्रिलोकपुर पुलिस द्वारा तेज बारिश एवं हवा के कारण बिस्कोहर-इटवा मुख्य मार्ग पर बलुआ में गिरे आम के पेड़ को तत्काल वन विभाग की मदद से हटवाकर मार्ग को खुलवाया गया ।
लगातार बारिश के बीच एसडीएम ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश
Siddharthnagar26 Sep

लगातार बारिश के बीच एसडीएम ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश

डुमरियागंज। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश और राप्ती नदी के जलस्तर में संभावित वृद्धि को देखते…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना मोहाना पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
Siddharthnagar26 Sep

थाना मोहाना पुलिस द्वारा गैर-इरादतन हत्या के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।

डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश एवं प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के…

पूरी खबर पढ़ें →
थाना मिश्रौलिया पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
error: Content is protected !!