Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Korea

*गोंगपा राष्ट्रीय महासचिव एवं भरतपुर सोनहत विधानसभा प्रत्याशी श्याम सिंह मरकाम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य मुलाकात*

27 Sep 2026, 11:25 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
*गोंगपा राष्ट्रीय महासचिव एवं भरतपुर सोनहत विधानसभा प्रत्याशी श्याम सिंह मरकाम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य मुलाकात* - कोरिया, छत्तीसगढ़

*भरतपुर-सोनहत और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के विकास कार्यों को शीघ्र मंजूरी देने सौंपा मांग पत्र*

रायपुर/मनेंद्रगढ़/कोरिया:
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे श्याम सिंह मरकाम ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्र में जनहित, अधोसंरचना विस्तार और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक निर्माण कार्यों की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति के लिए मांग पत्र सौंपा।

मनेंद्रगढ़-भरतपुर क्षेत्र के 4 प्रमुख विकास कार्यों को स्वीकृति देने का आग्रह

श्याम सिंह मरकाम ने शासन का ध्यान क्षेत्र के चार बड़े बुनियादी प्रोजेक्ट्स की ओर आकृष्ट कराया:

* कछौड़ से देवरा तक प्रधानमंत्री सड़क निर्माण*

ग्राम पंचायत कछौड़ से देवरा (जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़) तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग रखी गई। पहाड़ी क्षेत्र होने और समुचित मार्ग के अभाव में ग्रामीणों को लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सड़क बनने से दर्जनों गांवों का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा।

* ग्राम देवरा में 7.2 kW सोलर पावर प्लांट की स्थापना*

क्रेडा (CREDA) द्वारा तैयार ₹36,33,893 की लागत वाले 7.2 किलोवॉट क्षमता के सोलर पावर प्लांट (मय पीडीएन कार्य) के लंबित प्राकलन को तत्काल मंजूरी देने की मांग की गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा पूर्व में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में यह मांग प्रमुखता से उठाई गई थी।

* केवई व्यपवर्तन बांध से 10 किमी लंबी नहर मरम्मत व सीसी पिचिंग*

किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा देने के लिए ग्राम पंचायत ताराबहरा (गरउटोला) स्थित केवई व्यपवर्तन बांध से सोकोबहरा तक लगभग 10 किमी लंबी नहर के जीर्णोद्धार और सीसी (CC) पिचिंग कार्य की स्वीकृति का आग्रह किया गया।

*मेंड्रा से भालूवार-रजपुरी पक्की सड़क निर्माण*

मेंड्रा से भालूवार होते हुए रजपुरी तक पक्की सड़क निर्माण को शीघ्र मंजूरी देने की मांग की गई, जिससे वनांचल क्षेत्र की आबादी सीधे मुख्य मार्ग से जुड़ सके।
भरतपुर-सोनहत विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए करोड़ों के विकास कार्यों की मांग
पंचायत स्तर पर आवागमन, जल निकासी और शिक्षा अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से श्याम सिंह मरकाम ने 10 महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की विस्तृत सूची मुख्यमंत्री को सौंपी:

| 1 | पुलिया निर्माण (नाकापारा, शिवलाल के घर के पास, अकलासरई) | सोनहत | ₹10.00 लाख |

| 2 | सी.सी. रोड निर्माण (नाकापारा से हीरालाल के घर तक, 250 मी., अकलासरई) | सोनहत | ₹10.00 लाख |

| 3 | सी.सी. रोड निर्माण (पटेल पारा
में रामू के घर से बालम के घर तक, 200 मी., पुसला) | सोनहत | ₹10.00 लाख |

4 आर.सी.सी. पुलिया निर्माण (रामू के घर से छात्रावास पहुंच मार्ग, पुसला) | सोनहत | ₹10.00 लाख |

| 5 | सी.सी. रोड निर्माण (प्राथमिक शाला से पंचायत भवन की ओर, खतौली) | भरतपुर | ₹05.00 लाख |

| 6 | सी.सी. रोड निर्माण (इन्द्रपाल के घर से गुलाब के घर की ओर, खतौली) | भरतपुर | ₹05.00 लाख |

| 7 | अहाता (बाउंड्रीवॉल) निर्माण (प्राथमिक शाला परिसर, खतौली) | भरतपुर | ₹10.00 लाख |

| 8 | पुलिया निर्माण (बिछिया बांध नाला के पास, खतौली) | भरतपुर | ₹10.00 लाख |

| 9 | सी.सी. रोड निर्माण (भेलवा महुआ से गरूदीन के घर की ओर, खतौली) | भरतपुर | ₹05.00 लाख |

| 10 | सी.सी. रोड निर्माण (मौहारपारा अटल चौक से पंचायत भवन की ओर, ग्राम पंचायत मोहनटोला) | भरतपुर | ₹05.00 लाख।

इसी प्रकार एवं अन्य कई जनहित की मांगों एवं रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

गोंगपा नेता श्याम सिंह मरकाम ने कहा कि वनांचल और ग्रामीण अंचल के विकास के लिए सड़क, सिंचाई और बुनियादी सुविधाएं पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि शासन जनहित और किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन सभी प्रस्तावों पर संवेदनशीलता से विचार कर जल्द से जल्द प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति प्रदान करेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदेश सचिव नादिर सलाम भी हुए शामिल
Siddharthnagar26 Sep

लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदेश सचिव नादिर सलाम भी हुए शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश…

पूरी खबर पढ़ें →
लाड़ली बहना योजना बंद कराना चाहती है कांग्रेस: CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला, हाईकोर्ट में दायर याचिका को बताया वजह
Indore26 Sep

लाड़ली बहना योजना बंद कराना चाहती है कांग्रेस: CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा हमला, हाईकोर्ट में दायर याचिका को बताया वजह

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS भोपाल / मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री…

पूरी खबर पढ़ें →
कांठ के मुद्दों को लेकर सांसद आदित्य यादव से मिलीं बीना बिश्नोई
Moradabad26 Sep

कांठ के मुद्दों को लेकर सांसद आदित्य यादव से मिलीं बीना बिश्नोई

कांठ से समाजवादी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की विधानसभा अध्यक्ष बीना बिश्नोई ने बदायूं पहुंचकर सपा सांसद आदित्य…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!