जिला बदर अनावेदक को नोटिस तामील कर सागर जिले की सीमाओं से बाहर किया गया
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अनुराग सुजानिया, पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बंडा के मार्गदर्शन में थाना बरायठा पुलिस द्वारा जिला बदर की कार्रवाई को प्रभावी रूप से अमल में लाया गया।
थाना बरायठा क्षेत्र के गुण्डा बदमाश मुलायम यादव निवासी ग्राम दतया की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उसके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई हेतु प्रकरण पुलिस अधीक्षक सागर के माध्यम से प्रस्तुत किया गया था। प्रकरण में जिला दण्डाधिकारी सागर द्वारा अनावेदक मुलायम यादव को 06 माह की अवधि के लिए जिला बदर किए जाने का आदेश पारित किया गया था।
आदेश के पालन में थाना बरायठा पुलिस द्वारा अनावेदक को जिला बदर आदेश का नोटिस विधिवत तामील कराया गया तथा उसे सागर जिले की सीमाओं के बाहर छोड़कर आदेश का पालन सुनिश्चित किया गया। सागर पुलिस द्वारा आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार निगरानी एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि अरविन्द सिंह ठाकुर, प्रआर. दिनेश, प्रआर.,अरुण कुमार, आर.आदित्य, आर.
गोविन्द्र, आर.करन एवं आर.आनन्द की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट सरदारपुर । क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण जलस्तर…
पूरी खबर पढ़ें →
धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट धार। मर्चेंट नेवी में कार्यरत बिडवाल के समाजसेवी श्री पूनमचन्द्र…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में चर्च कम्पाउंड की कथित टैक्सी स्टैंड वाली जमीन पर उठे सवाल! इलाहाबाद…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 समथर, झांसी। थाना समथर क्षेत्र में किशोरी को परेशान करने, उसका पीछा करने और अश्लील इशारे करने…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 समथर, झांसी। थाना समथर क्षेत्र में किशोरी को परेशान करने, उसका पीछा करने और अश्लील इशारे करने…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 समथर, झांसी। थाना समथर क्षेत्र में किशोरी को परेशान करने, उसका पीछा करने और अश्लील इशारे करने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।