कांग्रेस द्वारा वोट चोर गद्दी छोड आंदोलन की शुरुआत की गई, निकाला गया पैदल मार्च

।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और कथित वोट चोरी के खिलाफ भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस के निर्देशन में नरयावली विधानसभा से “वोट चोर गद्दी छोड़” चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत की गई। रजाखेड़ी बजरिया से मकरोनिया चौराहे तक निकाले गए पैदल मार्च में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर एवं हाथों में जंजीर बांधकर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कांग्रेस पूरी ताकत के साथ संघर्ष करेगी। उन्होंने नरयावली सहित सागर जिले की मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने-काटने की प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि जनता के वोट की पवित्रता और मतदाता के अधिकारों की रक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला ग्रामीण कांग्रेस संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी, जिला ग्रामीण कांग्रेस महामंत्री एवं युवा कांग्रेस प्रभारी अशरफ खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी एवं युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा सहित
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अक्षय दुबे,सेवा दल अध्यक्ष सिंटू कटारे,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह,रवि उमाहिया,आर आर पारासर,जतिन चौकसें,एड.राजेश दुबे,अवदेश सिंह,सुरेन्द्र सिंह चावड़ा,पुरुषोत्तम शिल्पी,मनोज राय,राजा बुन्देला,साहित्य पाण्डेय,समीर मकरानी,दुर्गेश अहिरवार,जय पारासर,विजय पारासर आदि ने भाजपा सरकार व निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रहार किया किया।प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,देवेंद्र पटेल, अशोक कुशवाहा,अनिल कुर्मी,हरगोविंद कुर्मी,कोमल सिंह,अरविन्द मिश्रा,मोतीलाल पटेल,विक्रम सिंह,कमल रैकवार,संजय रोहिदास,प्रेम नारायण अहिरवार,राम बहादुर कुर्मी,पार्षद मोहन अहिरवार,अजय अहिरवार, गौतम चन्द,कदम सिंह,कल्याण सिंह,मजहर हाशमी, अफजल खान, समीर काजी,महेश सेन,अजय बमदेले,नरेंद्र रैकवार,अमित बाल्मीकि,सुभाष रोहित, अंकुर यादव,अन्नू घोषी,रेवाराम रजक आदि मौजूद थे।
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।






