पुष्पवर्षा और जयघोष से गूंजा परसोरिया, सेवा-संकल्प यात्रा का आत्मीय स्वागत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा आयोजित सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकली जल, जन सेवा संकल्प यात्रा का परसोरिया में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। नरयावली विधायक इंजी.
प्रदीप लारिया के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने करीब 60 यात्रियों के सेवा कारवां का पुष्पवर्षा, भारत माता के जयघोष और सेवा-संकल्प के नारों के साथ अभिनंदन किया। यात्रा के परसोरिया पहुंचते ही पूरा क्षेत्र उत्साह और जनभागीदारी से सराबोर नजर आया।
युवाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने यात्रा का स्वागत कर सेवा के इस अभियान से अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की मूल प्रेरणा सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित रही है।
वडनगर से वाराणसी तक की यह यात्रा उसी सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि सेवा को जनभागीदारी से जोड़कर ही राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत किया जा सकता है।
परसोरिया में हुए इस भव्य स्वागत के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला महामंत्री चैन सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह पड़रिया, दिलीप नायक, शिवराज यादव, पिंटू ठाकुर, धर्मेंद्र कुशवाहा, कलेक्टर सिंह, लोकेंद्र सिंह, प्रशांत अहिरवार, विक्रम सिंह, शालू पांडे, प्रशांत तिवारी, आशु सोनी, राज विश्वकर्मा, हल्के भैया, जितेंद्र सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट सरदारपुर । क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण जलस्तर…
पूरी खबर पढ़ें →
धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की खास रिपोर्ट धार। मर्चेंट नेवी में कार्यरत बिडवाल के समाजसेवी श्री पूनमचन्द्र…
पूरी खबर पढ़ें →
जल्द ही होने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा ने वार्ड संख्या 19 से श्रीमती रोपी देवी को भाजपा…
पूरी खबर पढ़ें →
🚨🔥 **बड़ी खबर | सहारनपुर में चर्च कम्पाउंड की कथित टैक्सी स्टैंड वाली जमीन पर उठे सवाल! इलाहाबाद…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsजावरा-- जिले के जावरा से मात्र 3 किलोमीटर दूर जय सिद्ध वीर पीठ बालाजी हनुमान मंदिर गाँव बोरदा…
पूरी खबर पढ़ें →
सिंगरौली : जिले के खुटार पुलिस की कार्यवाही: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त। (जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।