Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

मोहम्मदपुर अहिर में आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर में 225 आवेदनों पर हुई सुनवाई, 139 पात्रं लाभार्थियों को मिला योजना का लाभ।

28 Sep 2026, 08:30 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मोहम्मदपुर अहिर में आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर में 225 आवेदनों पर हुई सुनवाई, 139 पात्रं लाभार्थियों को मिला योजना का लाभ। - नूँह, हरियाणा

मोहम्मदपुर अहीर में आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर में 225 आवेदनों पर हुई सुनवाई, 139 पात्र लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ।

सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बना सेवा सेतु अभियान : मार्केट कमेटी चेयरमैन मुकेश यादव

नूंह, 28 सितंबर । खंड तावडू़ के गांव मोहम्मदपुर अहीर में आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा आमजन की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदनों पर मौके पर ही सुनवाई करते हुए समाधान की दिशा में आवश्यक कार्यवाही की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

मार्केट कमेटी चेयरमैन मुकेश यादव ने कहा कि सेवा सेतु अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके गांव में ही सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाना तथा पात्र व्यक्तियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है तथा समय एवं संसाधनों की बचत हो रही है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी विरेंद्र यादव ने बताया कि गांव मोहम्मदपुर अहीर में आयोजित सेवा सेतु अभियान शिविर के दौरान विभिन्न विभागों को कुल 225 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 139 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया, जबकि 58 आवेदन संबंधित विभागों को आगामी आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजे गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिला समाज कल्याण विभाग को सर्वाधिक 135 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 107 आवेदनों का निस्तारण किया गया तथा 28 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इसी प्रकार क्रिड विभाग को 80 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 30 आवेदनों का निस्तारण करते हुए 30 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त दो आवेदनों का मौके पर ही निपटारा किया गया।

विरेंद्र यादव ने बताया कि कृषि विभाग को प्राप्त एक आवेदन, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम तावडू़ को प्राप्त दो आवेदन, यूआईडीएआई को प्राप्त एक आवेदन, राजस्व विभाग को प्राप्त दो आवेदन तथा पंचायत विभाग एवं जनस्वास्थ्य विभाग को प्राप्त एक-एक आवेदन पर भी आवश्यक कार्यवाही की गई।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाएगा, ताकि पात्र व्यक्तियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से पहुंचाया जा सके तथा आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित हो।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

कुरुक्षेत्र पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में आरोपी फ्लाईओवर से कूदा, टांग टूटी; LNJP अस्पताल में भर्ती
Kurukshetra29 Sep

कुरुक्षेत्र पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में आरोपी फ्लाईओवर से कूदा, टांग टूटी; LNJP अस्पताल में भर्ती

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र में पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहे लूट के…

पूरी खबर पढ़ें →
कैबिनेट बैठक में अनुपस्थित रहे कैलाश विजयवर्गीय, वर्चुअल माध्यम से की सहभागिता
Indore29 Sep

कैबिनेट बैठक में अनुपस्थित रहे कैलाश विजयवर्गीय, वर्चुअल माध्यम से की सहभागिता

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर/भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
सीआईए रेवाड़ी की अवैध शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई: NH-48 पर अवैध शराब से भरा बंद बॉडी ट्रक पकड़ा, आरोपी चालक गिरफ्तार, 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।
Rewari29 Sep

सीआईए रेवाड़ी की अवैध शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई: NH-48 पर अवैध शराब से भरा बंद बॉडी ट्रक पकड़ा, आरोपी चालक गिरफ्तार, 19 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब की…

पूरी खबर पढ़ें →
कानूनी अधिकारों की जानकारी से सशक्त होगी महिलाएं: सीजेएम नेहा गुप्ता
Nuh29 Sep

कानूनी अधिकारों की जानकारी से सशक्त होगी महिलाएं: सीजेएम नेहा गुप्ता

कानूनी अधिकारों की जानकारी से सशक्त होंगी महिलाएं : सीजेएम नेहा गुप्ता नूंह, 29 सितंबर।जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण,…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
North Goa29 Sep

उत्तर गोवा जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की XVIIवीं बैठक संपन्न, ₹6 करोड़ से अधिक की नई परियोजनाओं को मंजूरी

डिचोली/गोवा: उत्तर गोवा जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (NGDMFT) की XVIIवीं गवर्निंग काउंसिल बैठक कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट उत्तर…

पूरी खबर पढ़ें →
मजबूत बूथ समिति और सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह
Mahrajganj29 Sep

मजबूत बूथ समिति और सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह

‘बूथ जीतो,चुनाव जीतो’ के मंत्र से 2027 की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : रमेश सिंह मजबूत बूथ समिति…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!