Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Kurukshetra

कुरुक्षेत्र पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में आरोपी फ्लाईओवर से कूदा, टांग टूटी; LNJP अस्पताल में भर्ती

29 Sep 2026, 11:04 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
कुरुक्षेत्र पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में आरोपी फ्लाईओवर से कूदा, टांग टूटी; LNJP अस्पताल में भर्ती - KURUKSHETRA, हरियाणा

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
कुरुक्षेत्र में पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहे लूट के एक आरोपी के साथ बड़ा हादसा हो गया। पुलिस जब वारदात की निशानदेही कराने के लिए आरोपी को सुंदरपुर फ्लाईओवर पर ले गई, तो उसने पुलिस को चकमा देकर फ्लाईओवर से नीचे छलांग लगा दी।
इस घटना में आरोपी की टांग टूट गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे दोबारा हिरासत में लेकर LNJP अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल आरोपी का पुलिस की कड़ी निगरानी में इलाज चल रहा है।  
तड़के 4:30 बजे चाकू की नोक पर की थी लूटपाट
CIA-1 के इंचार्ज प्रतीक कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 18 सितंबर की अल सुबह करीब 4:30 बजे सुंदरपुर पुल के पास तीन युवकों ने सब्जी मंडी जा रहे एक व्यक्ति को चाकू दिखाकर पैसों की लूट की थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवांश, राहुल और अहित के रूप में हुई है, जो कुरुक्षेत्र के पिपली और बीड़ पिपली क्षेत्र के निवासी हैं।  
निशानदेही के दौरान की भागने की कोशिश
गिरफ्तारी के बाद देर रात CIA-1 की टीम तीनों आरोपियों को सुंदरपुर फ्लाईओवर पर वारदात का स्थान चिह्नित करने के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी देवांश ने पुलिस की गिरफ्त से भागने का प्रयास किया और फ्लाईओवर से नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी एक टांग टूट गई। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे दबोचा और आपातकालीन स्थिति में इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल पहुंचाया।  
आरोपी देवांश का है आपराधिक रिकॉर्ड
CIA-1 इंचार्ज के अनुसार भागने का प्रयास करने वाले आरोपी देवांश का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ चोरी, मारपीट और छीना-झपटी (स्नैचिंग) जैसे कई मामले दर्ज हैं। पुलिस बाकी दोनों आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

हथियार और बाइक बरामद, आगे की जांच जारी
पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का अस्पताल में पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि उनकी संलिप्तता अन्य वारदातों में भी पता की जा सके और चोरी/लूट का अन्य सामान भी बरामद किया जा सके।   

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मऊ जिले के एक महान शिक्षक के अकास्मिक मौत से मऊ में शोक की लहर
Mau29 Sep

मऊ जिले के एक महान शिक्षक के अकास्मिक मौत से मऊ में शोक की लहर

मऊ जनपद मे घोसी ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल धरौली के प्रधानाध्यापक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और…

पूरी खबर पढ़ें →
हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की उम्र रहेगी
Damoh29 Sep

हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की उम्र रहेगी

हर्रई सिंगौरगढ़ के सिद्ध नागदेव मंदिर में गूंजे जय करो सर्पदंश के दवाई पीने के लिए दूर-दूर से…

पूरी खबर पढ़ें →
हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही है
Damoh29 Sep

हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही है

हर्रई सिंगौरगढ़ के सिद्ध नागदेव मंदिर में गूंजे जय करो सर्पदंश के दवाई पीने के लिए दूर-दूर से…

पूरी खबर पढ़ें →
बालाघाट जिले में रात्रि में कार्रवाई: ग्राम- घोटी में अवैध रेत खनन और डंप जब्त एसडीएम श्रीश प्यासी ने ग्रामीणों को दी चेतावनी, अवैध खनन करने पर होगी वैधानिक कार्रवाई
जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को सौंपे मुख्यमंत्री सहायता कोष के चेक
Didwana-Kuchaman29 Sep

जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को सौंपे मुख्यमंत्री सहायता कोष के चेक

डीडवाना-कुचामन, जिला कलक्टर अवधेश मीना ने मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में जान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!