बिधूना-दिबियापुर मार्ग पर घटिया सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


बिधूना, औरैया (उत्तर प्रदेश):
जनपद के बिधूना क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बिधूना-दिबियापुर रोड के चंदरपुर तिराहा से सोथरा अड्डा को जाने वाली लिंक रोड पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुरानी और जर्जर टूटी सड़क की सफाई किए बिना, सीधे मिट्टी और गंदगी के ऊपर डामर डाला जा रहा है। पुराने गड्ढों को भरे बिना खानापूर्ति की जा रही है तथा सड़क के किनारों पर बिना गिट्टी डाले मनमाने तरीके से निर्माण किया जा रहा है।
हंगामा और विरोध प्रदर्शन के लगभग 4 घंटे बाद अवर अभियंता (JE) मोहम्मद आकिल कुरैशी मौके पर पहुंचे और सड़क पर डबल कोट कराकर सही कराने का आश्वासन दिया। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि सिर्फ डबल कोट के आश्वासन से काम नहीं चलेगा, क्योंकि मूल समस्या बेस की कमजोरी और बिना सफाई के घटिया निर्माण की है।
इस संबंध में जब अधिशाषी अभियंता (EE) लोक निर्माण विभाग अलका सिंह से बात की गई, तो उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी का आरोप, युवक को धमकी देने की…
पूरी खबर पढ़ें →
हर्रई सिंगौरगढ़ के सिद्ध नागदेव मंदिर में गूंजे जय करो सर्पदंश के दवाई पीने के लिए दूर-दूर से…
पूरी खबर पढ़ें →
हर्रई सिंगौरगढ़ के सिद्ध नागदेव मंदिर में गूंजे जय करो सर्पदंश के दवाई पीने के लिए दूर-दूर से…
पूरी खबर पढ़ें →
Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र में पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहे लूट के…
पूरी खबर पढ़ें →
बासकार जातियों का राष्ट्रीय सम्मेलन कल लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य होंगे मुख्य अतिथि, डॉ. लालजी प्रसाद…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता -नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट, 29 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देश पर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।