Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Surajpur

व्यस्त दिनचर्या के बीच सेहत के लिए एक घंटा, नेहरू पार्क में निःशुल्क योगाभ्यास

29 Sep 2026, 11:18 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
व्यस्त दिनचर्या के बीच सेहत के लिए एक घंटा, नेहरू पार्क में निःशुल्क योगाभ्यास - सूरजपुर, छत्तीसगढ़

सूरजपुर / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन की पहल पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा नेहरू पार्क, सूरजपुर में नियमित निःशुल्क योगाभ्यास कराया जा रहा है। योग प्रशिक्षक प्रतिदिन प्रातः 05ः30 से 06ः30 बजे तक नागरिकों को योगाभ्यास कराते हैं।

आज के सत्र में 15 लोगों ने भाग लिया। वर्तमान में व्यस्त जीवनशैली में कामकाज और अन्य जिम्मेदारियों के बीच लोग अक्सर अपनी सेहत के लिए समय नहीं निकाल पाते।

ऐसे में नियमित योगाभ्यास शरीर को सक्रिय रखने, तनाव कम करने और दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ करने में सहायक हो सकता है। नेहरू पार्क में संचालित यह निःशुल्क सत्र नागरिकों को अपनी दिनचर्या में योग शामिल करने का अवसर दे रहा है।

जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिदिन सुबह निर्धारित समय पर नेहरू पार्क पहुंचकर निःशुल्क योगाभ्यास में सहभागी बनें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की उम्र रहेगी
Damoh29 Sep

हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की उम्र रहेगी

हर्रई सिंगौरगढ़ के सिद्ध नागदेव मंदिर में गूंजे जय करो सर्पदंश के दवाई पीने के लिए दूर-दूर से…

पूरी खबर पढ़ें →
हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही है

कुरुक्षेत्र पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में आरोपी फ्लाईओवर से कूदा, टांग टूटी; LNJP अस्पताल में भर्ती
Kurukshetra29 Sep

कुरुक्षेत्र पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में आरोपी फ्लाईओवर से कूदा, टांग टूटी; LNJP अस्पताल में भर्ती

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र में पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहे लूट के…

पूरी खबर पढ़ें →
बालाघाट जिले में रात्रि में कार्रवाई: ग्राम- घोटी में अवैध रेत खनन और डंप जब्त एसडीएम श्रीश प्यासी ने ग्रामीणों को दी चेतावनी, अवैध खनन करने पर होगी वैधानिक कार्रवाई
जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को सौंपे मुख्यमंत्री सहायता कोष के चेक
Didwana-Kuchaman29 Sep

जिला कलक्टर ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को सौंपे मुख्यमंत्री सहायता कोष के चेक

डीडवाना-कुचामन, जिला कलक्टर अवधेश मीना ने मंगलवार को जिला कलक्ट्रेट कार्यालय में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में जान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!