Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Dhar

सीधी छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस टीम पर हमला, NDPS आरोपी को छुड़ाकर फरार हुए बदमाश चार लग्जरी वाहनों में पहुंचे हमलावरों ने पुलिस वाहन को घेरा, स्प्रे डालकर किया हमला; फायरिंग और म

29 Sep 2026, 11:18 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सीधी छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस टीम पर हमला, NDPS आरोपी को छुड़ाकर फरार हुए बदमाश चार लग्जरी वाहनों में पहुंचे हमलावरों ने पुलिस वाहन को घेरा, स्प्रे डालकर किया हमला; फायरिंग और म - धार, मध्य प्रदेश

धार (सीधी/( सुरेन्द्र दुबे)रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब ओडिशा पुलिस की टीम पर कथित रूप से बदमाशों के एक समूह ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि चार वाहनों में सवार करीब एक दर्जन लोगों ने पुलिस वाहन को घेर लिया और NDPS मामले में गिरफ्तार आरोपी आदित्य मिश्रा को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर फरार हो गए।

पेशी के लिए आरोपी को रीवा ला रही थी पुलिस
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ओडिशा पुलिस की टीम NDPS एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी आदित्य मिश्रा को न्यायालय में पेशी के लिए रीवा ला रही थी। इसी दौरान रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र की छुहिया घाटी में दोपहर करीब 12 बजे कुछ वाहनों ने पुलिस वाहन को घेर लिया।

पुलिसकर्मियों पर स्प्रे डालने का आरोप
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च या पेपर स्प्रे जैसा पदार्थ डाल दिया। इसके बाद पुलिस वाहन के शीशे तोड़ने और बेसबॉल बैट से हमला करने की बात सामने आई है।

घटनास्थल पर तीन राउंड फायरिंग किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, फायरिंग की प्रकृति और अन्य परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

पुलिस टीम के पास सरकारी हथियार होने के बावजूद हमलावर आरोपी को छुड़ाकर अपने वाहनों से फरार हो गए। घटना के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है।

मैहर की ओर भागने की सूचना, सीमाओं पर निगरानी
घटना की सूचना मिलते ही सीधी और रीवा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, हमलावरों के वाहनों के मैहर की ओर जाने की बात सामने आई है।

इसके बाद संबंधित जिलों की पुलिस ने प्रमुख मार्गों, टोल प्लाजा और संभावित निकासी मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान और उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस हिरासत से आरोपी छुड़ाए जाने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
घटना ने अंतरराज्यीय स्तर पर आरोपी को एक जिले से दूसरे जिले ले जाते समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

हमलावरों की संख्या, इस्तेमाल किए गए हथियार, वाहनों की पहचान और आरोपी को छुड़ाने की पूरी साजिश के संबंध में जांच के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मऊ जिले के एक महान शिक्षक के अकास्मिक मौत से मऊ में शोक की लहर
Mau29 Sep

मऊ जिले के एक महान शिक्षक के अकास्मिक मौत से मऊ में शोक की लहर

मऊ जनपद मे घोसी ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल धरौली के प्रधानाध्यापक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और…

पूरी खबर पढ़ें →
हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की उम्र रहेगी
Damoh29 Sep

हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की उम्र रहेगी

हर्रई सिंगौरगढ़ के सिद्ध नागदेव मंदिर में गूंजे जय करो सर्पदंश के दवाई पीने के लिए दूर-दूर से…

पूरी खबर पढ़ें →
हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही है
Damoh29 Sep

हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही है

हर्रई सिंगौरगढ़ के सिद्ध नागदेव मंदिर में गूंजे जय करो सर्पदंश के दवाई पीने के लिए दूर-दूर से…

पूरी खबर पढ़ें →
कुरुक्षेत्र पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में आरोपी फ्लाईओवर से कूदा, टांग टूटी; LNJP अस्पताल में भर्ती
Kurukshetra29 Sep

कुरुक्षेत्र पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में आरोपी फ्लाईओवर से कूदा, टांग टूटी; LNJP अस्पताल में भर्ती

Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana कुरुक्षेत्र में पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहे लूट के…

पूरी खबर पढ़ें →
बालाघाट जिले में रात्रि में कार्रवाई: ग्राम- घोटी में अवैध रेत खनन और डंप जब्त एसडीएम श्रीश प्यासी ने ग्रामीणों को दी चेतावनी, अवैध खनन करने पर होगी वैधानिक कार्रवाई
error: Content is protected !!