Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ambedkar Nagar

दरगाह नई बस्ती क्षेत्र में सड़क किनारे मिला 60 वर्षीय महिला का शव

28 Sep 2026, 10:48 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

बिजली संकट से कृष्णा नगर कॉलोनी में पानी को तरसे लोग, नित्यक्रिया के लिए भी भटकने की नौबत

अंबेडकरनगर

चक्रवात ‘अर्णव’ के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने जनपद में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवाओं, भारी बारिश और वज्रपात को लेकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन की तैयारियों के बीच मारेला फीडर की विद्युत व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों की परेशानियां गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।
मरेला फीडर के अंतर्गत आने वाली कृष्णा नगर कॉलोनी के वाशिंदों के मुताबिक बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से पेयजल संकट गहरा गया है। हालात ऐसे हैं कि लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। घरों में पानी की व्यवस्था प्रभावित होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नित्यक्रिया तक के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है और लोग इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। मौसम की चेतावनी के बीच यदि बिजली आपूर्ति और जलापूर्ति की व्यवस्था प्रभावित रहती है तो कॉलोनी के लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
एक तरफ प्रशासन आपदा प्रबंधन को लेकर अलर्ट है, दूसरी तरफ कृष्णा नगर कॉलोनी के लोग पानी के लिए बेहाल हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि मरेला फीडर की विद्युत व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार विभाग की आपातकालीन तैयारी आखिर कितनी मजबूत है?
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि विद्युत विभाग तत्काल मरेला फीडर की स्थिति की समीक्षा कर आपूर्ति सुचारु करे, ताकि बिजली के साथ-साथ पानी के संकट से भी लोगों को राहत मिल सके।
ऑरेंज अलर्ट के बीच सवाल सीधा है—जब पानी के लिए लोग तरस रहे हैं, तो जिम्मेदार विभाग कब जागेगा?

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज UPSSSC द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 1375 ग्रामपंचायत अधिकारीयों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
Mahrajganj28 Sep

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज UPSSSC द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 1375 ग्रामपंचायत अधिकारीयों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

लखनऊ/उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में मिशन रोजगार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!