लखनऊ/उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में मिशन रोजगार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से चयनित 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों के नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आत्मनिर्भर एवं विकसित ग्राम पंचायत की परिकल्पना को साकार करने में नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। वे ग्राम पंचायतों को नई पहचान दिलाने के साथ ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करेंगे।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर आदि उपस्थित रहे।