कांठ: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ तहसील के छजलैट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अनिल उर्फ मोनू (31) पुत्र रामपाल सिंह निवासी ग्राम गदापुर थाना कांठ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया।
मंगलवार देर रात अनिल कांठ के उमरी कलां से चोट की पट्टी कराकर बाइक सेअपने घर वापस लौट रहे थे। मुरादाबाद-बिजनौर रोड पर स्थित गांव अलीपुरा की मैडेयो के पास करूला नदी के पुल पर सामने से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची छजलैट थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ की हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश भी शुरू कर दी है। मृतक के परिवार वालों के कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। बताया गया है कि अनिल की छह माह पहले ही शादी हुई थी और वह क्षेत्र की ही एक फैक्ट्री में काम करते थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

करनाल के असंध मे सफीदो रोड पर स्तिथ मून होटल मे पुलिस ने मारा छापा। होटल से पुलिस…
पूरी खबर पढ़ें →
करनाल पुलिस की CIA 3 की टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया जिनके पास से पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
धार (सीधी/( सुरेन्द्र दुबे)रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब…
पूरी खबर पढ़ें →
बिधूना, औरैया (उत्तर प्रदेश): जनपद के बिधूना क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यशैली पर गंभीर सवाल…
पूरी खबर पढ़ें →
सूरजपुर / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन की पहल पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ जनपद मे घोसी ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल धरौली के प्रधानाध्यापक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।