कांठ में थार कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ थाना क्षेत्र के गांव मधपुरी इनायतपुरी के पास तेज रफ्तार थार कार ने सामने से आ रही इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों मृतक एक ही गांव और मोहल्ले के रहने वाले थे। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।

कांठ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी मोहम्मद रिहान उर्फ अली (25) पुत्र अनीस अहमद अपने दोस्त अबुजर (24) पुत्र जाकिर के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी से मुरादाबाद की ओर से कांठ आ रहे थे। मधपुरी इनायतपुरी के पास सामने से आ रही थार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहम्मद रिहान उर्फ अली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ पहुंचाया। चिकित्सकों ने रिहान को मृत घोषित कर दिया, जबकि अबुजर को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान अबुजर की भी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे में शामिल थार को कब्जे में ले लिया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद इन्हें परिजनों को सौंप दिया गया। कांठ के थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने बताया कि अभी मृतकों के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

करनाल पुलिस की CIA 3 की टीम ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया जिनके पास से पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
धार (सीधी/( सुरेन्द्र दुबे)रीवा-सीधी सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब…
पूरी खबर पढ़ें →
बिधूना, औरैया (उत्तर प्रदेश): जनपद के बिधूना क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यशैली पर गंभीर सवाल…
पूरी खबर पढ़ें →
सूरजपुर / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन की पहल पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन…
पूरी खबर पढ़ें →
मऊ जनपद मे घोसी ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल धरौली के प्रधानाध्यापक जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष और…
पूरी खबर पढ़ें →
दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख की ठगी का आरोप, युवक को धमकी देने की…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।