Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Indore

एमपी भाजपा की कमान संभालते ही एक्शन में विप्लब देब: भोपाल पहुंच वरिष्ठ नेताओं से करेंगे खास चर्चा

28 Sep 2026, 10:48 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
एमपी भाजपा की कमान संभालते ही एक्शन में विप्लब देब: भोपाल पहुंच वरिष्ठ नेताओं से करेंगे खास चर्चा - इन्दौर, मध्य प्रदेश

🔴 तेजकुमार जारवाल
जिला रिपोर्टर | इंदौर
वंदे भारत LIVE TV NEWS

भोपाल/ मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी विप्लव कुमार देव 30 सितंबर को पहली बार भोपाल पहुंचेंगे। प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके इस पहले दौरे को लेकर पार्टी संगठन ने कार्यक्रम तय किया है। अपने प्रवास के दौरान देव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
( ये रहेगा कार्यक्रम ) जानकारी के अनुसार विप्लव कुमार देव 30 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे भोपाल पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से रवाना होने के बाद वे लालघाटी स्थित बूढ़े हनुमान मंदिर और गुफा मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर में वे बूथ नंबर 69 की भाजपा कार्यकर्ता मीना जाटव के शास्त्री नगर स्थित निवास पर भोजन करेंगे। यहां से देव पूर्व राज्यपाल और भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री कप्तान सिंह सोलंकी से उनके निवास पर मुलाकात करने जाएंगे। इसके बाद विप्लव देव विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। शाम को उनका भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे।
प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे विप्लव कुमार देव, शाम 5:30 बजे बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे, बैठक में संगठन से जुड़े विषयों पर और अगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।
दिन भर के कार्यक्रम के बाद रात में देव मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे जहां उनकी मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात होगी।
1 अक्टूबर को पदाधिकारियों और संभाग प्रभारियों से बैठक भोपाल प्रवास के अगले दिन यानी 1 अक्टूबर को विप्लव कुमार देव प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों और संभाग प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें संगठन के आगामी कार्यक्रमों, चुनावी तैयारियों और प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा हो सकती है।
हाल ही में बनाया प्रदेश प्रभारी,
विप्लप कुमार देव को हाल ही में मध्य प्रदेश भाजपा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनका यह पहला भोपाल डोरा दौरा होगा, जिसके जरीए वो प्रदेश की नब्ज टटोलेंगे,और उनके परिणाम आने वाले समय में देखने को मिल सकते हैं।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही है
Damoh29 Sep

हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की भीड़ उमड़ रही है

हर्रई सिंगौरगढ़ के सिद्ध नागदेव मंदिर में गूंजे जय करो सर्पदंश के दवाई पीने के लिए दूर-दूर से…

पूरी खबर पढ़ें →
बालाघाट जिले में रात्रि में कार्रवाई: ग्राम- घोटी में अवैध रेत खनन और डंप जब्त एसडीएम श्रीश प्यासी ने ग्रामीणों को दी चेतावनी, अवैध खनन करने पर होगी वैधानिक कार्रवाई
कैबिनेट बैठक में अनुपस्थित रहे कैलाश विजयवर्गीय, वर्चुअल माध्यम से की सहभागिता
Indore29 Sep

कैबिनेट बैठक में अनुपस्थित रहे कैलाश विजयवर्गीय, वर्चुअल माध्यम से की सहभागिता

🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर/भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की उम्र रहेगी
Damoh29 Sep

हर्रई सिंगौरगढ़ मैं नागदेव महाराज का एक विशाल मंदिर है जहां भक्तों की उम्र रहेगी

हर्रई सिंगौरगढ़ के सिद्ध नागदेव मंदिर में गूंजे जय करो सर्पदंश के दवाई पीने के लिए दूर-दूर से…

पूरी खबर पढ़ें →
पिता का अधूरा सपना बेटी ने किया पूरा, अदिति मिश्रा बनीं सब-इंस्पेक्टर आईटीआई बालाघाट में स्टेनो ट्रेड की टॉपर रहीं अदिति, दो साल शहडोल में गेस्ट फैकल्टी के रूप में दी सेवाएं
error: Content is protected !!