कांठ में थार कार की टक्कर से स्कूटी सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


कांठ थाना क्षेत्र के गांव मधपुरी इनायतपुरी के पास तेज रफ्तार थार (कार) ने सामने से आ रही इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल मुरादाबाद रेफर किया गया है।
कांठ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी मोहम्मद रियान उर्फ अली (आयु 25 वर्ष) पुत्र अनीस अहमद अपने साथी अबूजर (आयु 24 वर्ष) पुत्र जाकिर के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी से मुरादाबाद की ओर से कांठ की तरफ आ रहे थे। सोमवार की शाम करीब 05:00 बजे मधपुरी इनायतपुरी गांव के पास सामने से आ रही थार (कार) ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और इनमें से मोहम्मद रियान उर्फ अली की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद रियान उर्फ अली को मृत घोषित कर दिया, जबकि अबूजर को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पतार रेफर कर दिया। पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाली थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि कार मोहम्मद नावेद पुत्र मोहम्मद अली निवासी लोदीपुर जवाहर नगर पोस्ट काजीपुरा, थाना सिविल लाइन मुरादाबाद के नाम दर्ज है। हादसे के समय वाहन चालक कौन था, इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है। हादसे में स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। कांठ पुलिस ने स्कूटी और थार कार को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे में मरे मोहम्मद रियान उर्फ अली के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया है कि गंभीर घायल अबूजर का उपचार चल रहा है, इसकी हालत भी चिंता जनक बनी हुई है।
Report: Pankaj Kumar, Kanth ✍️
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

नई दिल्ली। सरकारी बैंकों में प्रस्तावित हड़ताल और आंदोलन को फिलहाल टाल दिया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ…
पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV Newsबिजली संकट से कृष्णा नगर कॉलोनी में पानी को तरसे लोग, नित्यक्रिया के लिए भी भटकने की नौबत…
पूरी खबर पढ़ें →
लखनऊ/उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आज लखनऊ में मिशन रोजगार के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन…
पूरी खबर पढ़ें →
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के केकराही क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बसवा में बरम बाबा मंदिर से बसवा नहर के…
पूरी खबर पढ़ें →
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में हरदोई में पुलिस ने रोका जुलूस,…
पूरी खबर पढ़ें →
मैनपुरी - भाजपा नेता किशन दुबे गिरफ्ता 2008 के आर्म्स एक्ट के मुकदमे में पुलिस ने किशन दुबे…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।