Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Singrauli

सिंगरौली: कलेक्टर के अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं एवं सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश।

29 Sep 2026, 09:18 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
सिंगरौली: कलेक्टर के अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं एवं सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश। - सिंगरौली, मध्य प्रदेश

सिंगरौली: कलेक्टर के अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक आयोजित हुई। कलेक्टर ने जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं एवं सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश।

3 अक्टूबर को विकासखंड मुख्यालयों एवं 4 अक्टूबर को नगर निगम के सभी जोन में लगेंगे सेवा सेतु  शिविर।

सिंगरौली: । कलेक्टर श्री गौरव बैनल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समय-सीमा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सेवा सेतु अभियान, सेवा संकल्प अभियान, जन विश्वास अभियान, सीएम हेल्पलाइन, शिक्षा, स्वास्थ्य, डीएमएफ सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को शासकीय सेवाओं के लिए अनावश्यक परेशानी न हो।
कलेक्टर ने सेवा सेतु अभियान की समीक्षा करते हुए बताया कि 3 अक्टूबर को जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों तथा 4 अक्टूबर को नगर निगम क्षेत्र के सभी जोन में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों तथा नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम आयुक्त को शिविरों की सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं को आमजन के निकट पहुंचाते हुए पात्र हितग्राहियों को अधिकतम लाभ दिलाया जाए। कलेक्टर ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का शुभारंभ 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा गतिविधियों के साथ किया जाएगा।
कलेक्टर ने डीएमएफ की समीक्षा बैठक के पूर्व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों, अतिआवश्यक पहुंच मार्गों, पुल-पुलिया सहित अन्य आवश्यक अधोसंरचना कार्यों के वर्क एस्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने वनाधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत स्वीकृत पट्टों की जांच करने तथा पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार अधिकार प्राप्त होने की स्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने डीपीसी को जिले के सभी विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत नामांकन एवं अपार आईडी निर्माण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। वहीं सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को जिलाधिकारियों के माध्यम से छात्रावासों का भ्रमण कर मूलभूत आवश्यकताओं का परीक्षण करने तथा आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में वीसी के माध्यम से स्मार्ट क्लास के संचालन की तैयारी पूर्ण कर अवगत कराने के निर्देश दिए तथा नीट, आईआईटी एवं जेईई की कोचिंग का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने को कहा। कोचिंग में शामिल नहीं हो रहे विद्यार्थियों की काउंसलिंग कराने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर द्वारा विस्थापित परिवारों के बच्चों का विस्थापन नीति के अनुरूप विद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित कराने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी को विद्यालय प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि विस्थापित परिवारों के बच्चों का विस्थापन नीति के अनुसार विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित हो सके। कलेक्टर ने एसडीएम देवसर एवं चितरंगी को रेलवे से संबंधित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के लिए शिविर आयोजित कर आवश्यक दस्तावेज एकत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला खनिज अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में अवैध उत्खनन के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा निर्माणाधीन बरगवां सिविल अस्पताल की साइट पर फ्लाई ऐश की डंपिंग निर्धारित एसओपी के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। वहीं नगर निगम आयुक्त को राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम की आवश्यक मरम्मत कराकर बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि बच्चों को सामान्य रूप से खेल सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को जिले के सभी पीएचसी एवं सीएचसी का समय पर संचालन सुनिश्चित करने तथा चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति की जांच के लिए औचक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। जन विश्वास अभियान शिविरों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि जिला अधिकारी शिविरों में उपस्थित रहकर विभागीय आवेदनों एवं शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करें तथा खंड स्तर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी शिविरों में ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के शत-प्रतिशत एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर जोर देते हुए 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों में शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का भी समय-सीमा में तत्परता से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

अखंड हिंदू वाहिनी के हिंदू हुंकार महासम्मेलन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह, लखीमपुर से भी पदाधिकारियों ने की सहभागिता
Kheri29 Sep

अखंड हिंदू वाहिनी के हिंदू हुंकार महासम्मेलन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह, लखीमपुर से भी पदाधिकारियों ने की सहभागिता

पुवायां/शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जनपद के पुवायां विधानसभा क्षेत्र स्थित गायत्री मैरिज लॉन में अखंड हिंदू वाहिनी द्वारा हिंदू हुंकार…

पूरी खबर पढ़ें →
शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख।
Mahrajganj29 Sep

शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख।

महराजगंज। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला परिषद गेट के पास मंगलवार सुबह एक कपड़े की दुकान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!