Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Ghazipur

गाजीपुर के असम राइफल्स जवान लालू यादव का निधन, पैतृक गांव दहेंदु पहुंचा पार्थिव शरीर; परिजनों में मचा कोहराम

29 Sep 2026, 10:16 AM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
गाजीपुर के असम राइफल्स जवान लालू यादव का निधन, पैतृक गांव दहेंदु पहुंचा पार्थिव शरीर; परिजनों में मचा कोहराम - GHAZIPUR, उत्तर प्रदेश

​बरेसर (गाजीपुर):
थाना क्षेत्र के दहेंदु गांव निवासी और असम राइफल्स में रेडियो ऑपरेटर के पद पर तैनात हवलदार लालू यादव (34) का उपचार के दौरान कोलकाता कमांड अस्पताल में निधन हो गया। सोमवार को जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव दहेंदु पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

​लालू यादव मणिपुर के सेनापति (मरम) में तैनात थे और बीते करीब दो वर्षों से ब्रेन ट्यूमर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता स्थित सेना के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 26 सितंबर की रात इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

​रात 10 बजे आई मनहूस खबर
मृतक के पिता अर्जुन यादव ने नम आंखों से बताया कि 26 सितंबर की रात करीब 10 बजे बहू कुमकुम यादव के मोबाइल पर फोन आया, जिसमें लालू यादव के निधन की सूचना दी गई। यह सुनते ही पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

​सोमवार को पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही पत्नी कुमकुम यादव, मां मेवाती देवी और पिता अर्जुन यादव बदहवास होकर रोने-बिलखने लगे। परिजनों का करुण क्रंदन सुनकर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ दरवाजे पर एकत्र हो गई।

हर कोई परिवार को ढांढस बंधाने का प्रयास कर रहा था। लालू यादव चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और वर्ष 2014 से सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये 46 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन – मंत्री राजपूत
Sagar29 Sep

समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिये 46 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन – मंत्री राजपूत

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर…

पूरी खबर पढ़ें →
रात में सिविल लाइन का काम बना मुसीबत, सरकारी-निजी पाइप लाइन से दोनों साइड जाम, जनता परेशान
Jodhpur29 Sep

रात में सिविल लाइन का काम बना मुसीबत, सरकारी-निजी पाइप लाइन से दोनों साइड जाम, जनता परेशान

जोधपुर : प्रतापनगर काली टंकी के पास सिविल लाइन क्षेत्र में निजी और सरकारी पाइपलाइन का कार्य रात…

पूरी खबर पढ़ें →
जनकपुर भ्रमण: “स्याम गौर किमि कहौं बखानी…” चतुर्थ दिन की लीला की शुरुआत भगवान श्री राम और लक्ष्मण जी द्वारा महर्षि विश्वामित्र की आज्ञा लेकर जनकपुर नगर भ्रमण से हुई। दो अति सुंदर
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya29 Sep

अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका लापता

ब्रेकिंग अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या वंदे भारत न्यूज़ अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका लापता,…

पूरी खबर पढ़ें →
शाहाबाद, हरदोई। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है।
Hardoi29 Sep

शाहाबाद, हरदोई। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है।

लंबित मांगों को लेकर CHO ने खोला मोर्चा, 30 सितंबर से लखनऊ में धरने की चेतावनी 28 और…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Ayodhya29 Sep

अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका लापता

ब्रेकिंग अनूप कुमार रिपोर्टर अयोध्या वंदे भारत न्यूज़ अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका लापता,…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!