Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Niwari

पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ का सम्मेलन, 20 अक्टूबर से भोपाल में अनशन की चेतावनी

29 Sep 2026, 12:26 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ का सम्मेलन, 20 अक्टूबर से भोपाल में अनशन की चेतावनी - निवारी, मध्य प्रदेश

(मोहित दांगी जिला रिपोटर की निवाड़ी से रिपोर्ट)निवाड़ी। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित किया गया।

सम्मेलन में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। संघ के प्रदेश महासचिव सुनील त्रिपाठी ने कहा कि यदि 20 अक्टूबर तक पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं किया गया तो 20 अक्टूबर से भोपाल में अनशन शुरू किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके बाद संघ के जिला अध्यक्ष हसन मोहम्मद, महासचिव रमाकांत रजक सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ, फूलमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। सम्मेलन में ओरछा निवासी पत्रकार जगदीश तिवारी को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने कहा कि पत्रकारिता का नहीं बल्कि पत्रकारों का स्तर गिर रहा है, जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि पत्रकार सरस्वती पुत्र हैं, लक्ष्मी पुत्र नहीं।

पत्रकार किसी अखबार से नहीं बल्कि अपनी कलम से बड़ा होता है। उन्होंने पत्रकारों से अपनी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बनाए रखने का आह्वान किया।

भदौरिया ने कहा कि पत्रकारों पर हमलों का एक कारण यह भी है कि पत्रकार स्वयं को समाज से अलग मानने लगे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में गलत सूचनाओं से बचना चाहिए।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि हमें सूर्पनखा जैसी पत्रकारिता नहीं करनी है, बल्कि हनुमान जी की तरह सत्य और समाजहित के लिए अपनी कलम चलानी चाहिए। पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे चर्चा
राज्यसभा सांसद महेश केवट ने कहा कि पत्रकार संघर्ष करने वाला व्यक्ति होता है और ऐसे संघर्षशील व्यक्ति की सुरक्षा आवश्यक है।

उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए मुख्यमंत्री से चर्चा करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मीडिया देश में बदलाव लाने में सक्षम है और पत्रकारों की सकारात्मक लेखनी समाज, प्रदेश और देश को उन्नति की ओर ले जा सकती है।

विधायक अनिल जैन ने कहा कि उनका और शलभ भदौरिया का संबंध करीब 35 वर्ष पुराना है। उन्होंने पत्रकारों और जनप्रतिनिधियों के संबंध को फेविकोल के मजबूत जोड़ जैसा बताते हुए कहा कि पत्रकारों के बिना जनप्रतिनिधि अधूरे हैं और जनप्रतिनिधियों के बिना पत्रकार।

उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का ऐसा दर्पण है, जो कमियों को सामने लाकर व्यवस्था में सुधार का अवसर देता है। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने कहा कि शासन की योजनाओं को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों से प्रशासन को कई बार सटीक सूचनाएं प्राप्त होती हैं।

उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने और प्रशासन को बेहतर ढंग से कार्य करने में पत्रकारों का सहयोग महत्वपूर्ण है। पुलिस अधीक्षक डॉ.

राय सिंह नरवरिया ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा आवश्यक है। पत्रकारों को काफी संघर्ष करना पड़ता है, इसलिए उन्हें जनता के हितों और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए अपनी कलम चलानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि निवाड़ी, ओरछा, पृथ्वीपुर सहित पूरे जिले का विकास और जनता के हित पत्रकारों के विजन में शामिल होना चाहिए। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को निष्पक्ष रहना चाहिए
कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और स्तंभ हमेशा सीधा रहता है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का किसी एक पक्ष की ओर झुकाव नहीं होना चाहिए। पत्रकारों की सुरक्षा को आवश्यक बताते हुए उन्होंने भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किए जाने की मांग का समर्थन किया।

सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल, संभाग अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, संभागीय उपाध्यक्ष भरत चौरसिया, संभागीय महासचिव प्रतीक खरे, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश पटेरिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश यादव, नगर परिषद पृथ्वीपुर अध्यक्ष नीलू केशव खटीक, नगर परिषद निवाड़ी उपाध्यक्ष सत्यदेव तिवारी सहित जिलेभर के पत्रकार एवं अन्य अतिथि मौजूद रहे। वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश खरे, मुजीब खान एवं नरेश सेन को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र त्रिपाठी एवं अरविंद गुप्ता ने किया।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

हर्रैया तहसील घमासान: लेखपालों के आंदोलन के आगे झुका जिला प्रशासन, एसडीएम उमाकांत त्रिपाठी हटाए गए!
Basti29 Sep

हर्रैया तहसील घमासान: लेखपालों के आंदोलन के आगे झुका जिला प्रशासन, एसडीएम उमाकांत त्रिपाठी हटाए गए!

प्रशासन झुका या समझौता हुआ? हर्रैया एसडीएम के तबादले ने खड़े किए गंभीर प्रशासनिक सवाल प्रशासनिक नीति पर…

पूरी खबर पढ़ें →
15 मिनट देकर बनाएं भारत के भविष्य की सही तस्वीर, जनगणना में ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा
Niwari29 Sep

15 मिनट देकर बनाएं भारत के भविष्य की सही तस्वीर, जनगणना में ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा

देश में आगामी जनगणना को लेकर नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा उपलब्ध…

पूरी खबर पढ़ें →
વેરાવળ નગર પાલિકા સામે જનાક્રોશ સાથે રજૂઆત
Gir Somnath29 Sep

વેરાવળ નગર પાલિકા સામે જનાક્રોશ સાથે રજૂઆત

વેરાવળમાં રસ્તા બિસ્માર, પાણીના પ્રશ્ને નગરપાલિકા સમક્ષ મહિલાઓ દ્વારા આક્રોશ પૂર્વક રોડ, રસ્તા અને પાણી પ્રશ્ને રજૂઆત ચૂંટણી…

पूरी खबर पढ़ें →
अखंड हिंदू वाहिनी के हिंदू हुंकार महासम्मेलन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह, लखीमपुर से भी पदाधिकारियों ने की सहभागिता
Kheri29 Sep

अखंड हिंदू वाहिनी के हिंदू हुंकार महासम्मेलन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह, लखीमपुर से भी पदाधिकारियों ने की सहभागिता

पुवायां/शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जनपद के पुवायां विधानसभा क्षेत्र स्थित गायत्री मैरिज लॉन में अखंड हिंदू वाहिनी द्वारा हिंदू हुंकार…

पूरी खबर पढ़ें →
शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख।
Mahrajganj29 Sep

शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख।

महराजगंज। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला परिषद गेट के पास मंगलवार सुबह एक कपड़े की दुकान…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!