Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

साइबर ठगी वाहन चोरी और 12 साल से फरार पीओ सहित 6आरोपी गिरफ्तार।

29 Sep 2026, 01:28 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी, वाहन चोरी और 12 साल से फरार पीओ सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
एसपी डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर चल रहा है विशेष अभियान, जिला पुलिस प्रवक्ता ने कहा – अपराधियों पर कसा जा रहा शिकंजा।

नूंह। नूंह पुलिस ने पिछले 24 घंटों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी, वाहन चोरी और पुराने मामलों में फरार चल रहे उद्घोषित अपराधियों सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है ।
पुलिस प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार नूंह पुलिस ने समाजसेवी बनकर लोगों को फर्जी मैसेज भेजकर ठगी करने वाले आरोपी शाद उर्फ साद निवासी महूं को गिरफ्तार किया है। आरोपी भोले-भाले लोगों को फर्जी टेक्स्ट मैसेज भेजकर साइबर ठगी करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। इसी तरह साइबर अपराध के दो अन्य मामलों में नूंह पुलिस ने म्यूल बैंक अकाउंट सप्लाई करने वाले आरोपी आशाब और साइबर ठगों को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले आरोपी अखलाक को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी लंबे समय से साइबर ठगों के नेटवर्क से जुड़े हुए थे।
इसी प्रकार वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एवीटी स्टाफ रोजकामेव की टीम ने चैकिंग के दौरान नगीना क्षेत्र के मोहलाका निवासी नफीस को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ काबू किया है। बरामद बाइक दिल्ली नंबर की है।
इसके अतिरिक्त पुलिस ने पुराने मामलों में फरार चल रहे दो उद्घोषित अपराधियों को भी काबू किया है, जिनमें एक आरोपी इमरान खान निवासी बूबालहेड़ी है जो 2014 के एक मामलें में पिछले 12 साल से फरार चल रहा था और अदालत द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। उसे अदालत में पेश किया गया है। वहीं दूसरे उद्घोषित अपराधी कासम निवासी घाटमिका जिला डीग राजस्थान को भी गिरफ्तार किया गया है जो नूंह सदर थाना के एक पुराने मामलें में वांछित था।
मामलें पर जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के दिशा-निर्देश पर जिले में अपराधियों की धर-पकड़ और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक दिन पुलिस की अलग-अलग टीमें कार्रवाई कर रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में वाहन चोरी, साइबर अपराध और फरार आरोपियों को पकड़ा जा रहा है। साइबर अपराध पर भी लगातार शिकंजा कसा जा रहा है और फरार आरोपियों की तलाश में विशेष टीमें दबिश दे रही हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा
A2Z सभी खबर सभी जिले की29 Sep

गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर सवाल, कथित पैसों के लेनदेन का वीडियो वायरल होने का दावा

# 🚨🔥 बड़ी खबर | गाजियाबाद में 16 साल की घरेलू सहायिका की मौत के बाद उठे गंभीर…

पूरी खबर पढ़ें →
गुमशुदा नाबालिग बालिका को 3 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया
Sagar29 Sep

गुमशुदा नाबालिग बालिका को 3 घंटे के भीतर दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा जिले के…

पूरी खबर पढ़ें →
मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद
Sagar29 Sep

मोटरसाइकिल चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई पल्सर मोटरसाइकिल बरामद

सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन एवं…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!