Heavy Rain Alert: हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, IMD का अलर्ट
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


Sandeep Sharma District Reporter Kurukshetra Haryana
हरियाणा के कुछ भागों में गरज-चमक, बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान बुलेटिन में कहा कि मंगलवार को हरियाणा में कुछ जगहों पर बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अनुमान है।
कुछ जगहों पर भारी बारिश की बहुत अधिक संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश से खड़ी फसलों और बागवानी वाली फसलों को नुकसान हो सकता है।
निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। सड़क एवं रेल यातायात बाधित हो सकता है।
सोमवार को पानीपत और अम्बाला में बारिश के कारण धान की फसल भीग गई। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के कारण जलभराव भी रहा।
बारिश के कारण सबसे ज्यादा तापमान में गिरावट पंचकूला में आई, जहां दोपहर का तापमान 24.2 डिग्री सैल्सियस रहा। इस तापमान में 5.5 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
हरियाणा के 8 जिलों को छोड़कर अन्य सभी में 30 डिग्री सैल्सियस से नीचे तापमान दर्ज किया गया। रात्रि तापमान भिवानी का सबसे कम 19.5 डिग्री सैल्यिस रहा।
सुबह के समय ओस की बूंदें भी पड़ीं। सामान्य से कम तापमान होने और बारिश के कारण सुबह के समय ठंड का अहसास हुआ।
भारतीय मौसम विभाग अनुसार अम्बाला में 37.4, करनाल में 113.5, रोहतक में 14.5, कैथल में 30.0, कुरुक्षेत्र में 13.0, पंचकुला में 15.5, सोनीपत में 13.5, यमुनानगर में 20, जींद में 26.5 व गुरुग्राम में 20 मिलीमीटर बारिश हुई। एक-दो दिन मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, उसके बाद मौसम खुश्क होने से दिन के तापमान में बढ़ौतरी होगी।
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

*(SD) फिरोजाबाद-* *DM संतोष कुमार शर्मा का डिजिटल एक्शन: गौशालाओं का लाइव जायजा, अधिकारियों को दी चेतावनी......!!* 👉जिलाधिकारी…
पूरी खबर पढ़ें →
महराजगंज। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला परिषद गेट के पास मंगलवार सुबह एक कपड़े की दुकान…
पूरी खबर पढ़ें →
*बिजली तार चोरी के मुख्य आरोपी का मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, गिरफ्तार* नारखी में पुलिस ने…
पूरी खबर पढ़ें →
फिरोजाबाद ब्रेकिंग कांग्रेस का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की…
पूरी खबर पढ़ें →
गुमशुदा बालिका की तलाश, जानकारी मिले तो पुलिस को बताएं फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के ग्राम सेंधलपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
रिपोर्टर दुर्गालाल बोहरा बेगूं। क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात के रूप में राजस्थान से मध्यप्रदेश सीमा तक बनने…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।