समेदा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार पिकअप ने 5 छात्राओं को रौंदा, इलाज के दौरान एक की मौत
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के समेदा स्थित लाइफ लाइन नर्सिंग कॉलेज के पास शनिवार रात तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से पांच छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। रविवार देर शाम इलाज के दौरान आरुषी उर्फ अंशिका यादव (20) की मौत हो गई। वहीं चार अन्य छात्राओं का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र के संसारपुर बैसर गांव निवासी यशी (20), कोढ़वां दुर्बासा निवासी करीना (21) और आर्या यादव (20) बी-फार्मा प्रथम वर्ष की छात्राएं हैं। फूलपुर थाना क्षेत्र निवासी सोनम (20) ओटी टेक्नीशियन प्रथम वर्ष की छात्रा है, जबकि दुर्बासा निवासी आरुषी उर्फ अंशिका यादव (20) एएनएम की कोचिंग कर रही थी।
बताया गया कि सभी छात्राएं इटौर के पास किराये के मकान में रहती थीं। शनिवार रात हॉस्टल में बिजली नहीं होने के कारण करीब 9 बजे पानी लेने के लिए सभी छात्राएं नर्सिंग कॉलेज की ओर जा रही थीं। इसी दौरान समेदा के पास चिरैयाकोट की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने छात्राओं को टक्कर मार दी।
हादसे में पांचों छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। आरुषी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया। परिजन उसे शहर के लाइफ लाइन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रविवार देर शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
आरुषी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में घायल अन्य चार छात्राओं का मंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुरेश कुमार धारिया
आजमगढ़
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

આજ રોજ ગીર સોમનાથ જિલ્લામાં માન. કલેક્ટર સાહેબશ્રીની અધ્યક્ષતામાં સરકારશ્રીની મુખ્યમંત્રી ગૌમાતા પોષણ યોજના અંતર્ગત મિટિંગનુ આયોજન કરવામાં…
पूरी खबर पढ़ें →
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *उत्तर प्रदेश के रामपुर से जुड़वा बहनों का एक…
पूरी खबर पढ़ें →
प्रशासन झुका या समझौता हुआ? हर्रैया एसडीएम के तबादले ने खड़े किए गंभीर प्रशासनिक सवाल प्रशासनिक नीति पर…
पूरी खबर पढ़ें →
(मोहित दांगी जिला रिपोटर की निवाड़ी से रिपोर्ट)निवाड़ी। मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार…
पूरी खबर पढ़ें →
વેરાવળમાં રસ્તા બિસ્માર, પાણીના પ્રશ્ને નગરપાલિકા સમક્ષ મહિલાઓ દ્વારા આક્રોશ પૂર્વક રોડ, રસ્તા અને પાણી પ્રશ્ને રજૂઆત ચૂંટણી…
पूरी खबर पढ़ें →
पुवायां/शाहजहांपुर। शाहजहांपुर जनपद के पुवायां विधानसभा क्षेत्र स्थित गायत्री मैरिज लॉन में अखंड हिंदू वाहिनी द्वारा हिंदू हुंकार…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।