

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा बिहार एवं उत्तर प्रदेश के विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 हेतु प्रत्याशियों के नामों को स्वीकृति प्रदान की गई है।
महराजगंज/ उत्तर प्रदेश 29 सितंबर 2026
रिपोर्ट बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी।
आज बीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने स्नातक एवं शिक्षक एम एल सी के प्रत्याशी के नामों की घोषणा कर दी जिसमें उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह एवं शिक्षक से डाक्टर प्रमोद मिश्रा को टिकट दिया है व मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल को टिकट दिया है तथा इलाहाबाद झांसी से अशोक कुमार राठौर को प्रत्याशी घोषित किया है आगरा शिक्षक से इंजिनियर हरि किशोर तिवारी को व गोरखपुर फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव कुमार त्रिपाठी पर पार्टी ने भरोसा जताया है। इसके अलावा बिहार के पटना से नवल किशोर यादव व कोशी स्नातक से डाक्टर एन के यादव को टिकट दिया गया है तथा दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार व तिरहुत शिक्षक से नरेंद्र प्रताप सिंह को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।