Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Nuh

अवैध हथियार फायरिंग मामले में पुलिस की कार्यवाही पर उठे सवाल ।

29 Sep 2026, 07:15 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
ChatGPT Image Sep 17 2026 05 38 13 PM

अवैध हथियार से फायरिंग के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित को जाना पड़ा हाईकोर्ट।

10 महीने बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं, हाईकोर्ट ने डीजीपी हरियाणा से मांगा जवाब, 2 नवंबर तक हलफनामा दायर करने के आदेश।

तावडू। सदर थाना क्षेत्र में अवैध हथियार अधिनियम के तहत दर्ज एक मुकदमे में पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब हाईकोर्ट ने इस मामले में पुलिस से जवाब मांगा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला थाना सदर तावडू में नवंबर 2025 में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है, जो आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज की गई थी। पीड़ित महेश निवासी गांव रठीवास का आरोप है कि 24 अगस्त 2025 की रात उसके रंगाला-रठीवास रोड स्थित ऑफिस पर अर्टिगा गाड़ी में सवार लोगों ने अवैध हथियार से फायरिंग की थी, जिसमें उसके ऑफिस के शीशे टूट गए थे और मौके से कारतूस भी बरामद हुआ था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी। पीड़ित का कहना है कि घटना के तीन महीने बाद पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन 10 महीने बीत जाने के बाद भी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई और न ही वारदात में प्रयुक्त वाहन और हथियार की बरामदगी की गई। इसको लेकर पीड़ित पक्ष ने एसपी नूंह से लेकर डीजीपी हरियाणा तक कई बार शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
इसके बाद पीड़ित ने अधिवक्ता खालिद के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर निष्पक्ष जांच की मांग की। याचिका पर गत 25 सितंबर को जस्टिस जसजीत सिंह बेदी की अदालत में सुनवाई हुई, जिसमें हाईकोर्ट ने हरियाणा के डीजीपी पंचकूला को आदेश दिए कि जांच एजेंसी द्वारा अब तक इस मामले में क्या-क्या कदम उठाए गए हैं, उसका पूरा विवरण हलफनामे के रूप में दाखिल किया जाए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 2 नवंबर तय की है। कुल मिलाकर पुलिस द्वारा मामले में उचित कार्रवाई नहीं होने पर इस पूरे विवरण को पुलिस की किरकिरी के रूप में देखा जा रहा है।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

बस्ती में खेतों पर पहरा देने वाला शातिर गैंग बेनकाब: दिन में ट्रक की आड़, रात में ‘वर्ना’ कार से पंपसेट चोरी करने वाले 5 गिरफ्तार
Basti29 Sep

बस्ती में खेतों पर पहरा देने वाला शातिर गैंग बेनकाब: दिन में ट्रक की आड़, रात में ‘वर्ना’ कार से पंपसेट चोरी करने वाले 5 गिरफ्तार

खेतों की रखवाली पर लग्जरी गाड़ियों का पहरा: बस्ती में पंपिंग सेट चुराने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश…

पूरी खबर पढ़ें →
वनग्राम में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, पुलिस जांच में जुटी रहटगांव। रहटगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत वनग्राम बड़झिरी और बोबदा के बीच संदिग्ध अवस्था में मिले अज्ञात शव की पहचान पु
पटना एडीएम और उनकी सब रजिस्ट्रार पत्नी के ठिकानों से 1 करोड़ कैश बरामद!
Patna29 Sep

पटना एडीएम और उनकी सब रजिस्ट्रार पत्नी के ठिकानों से 1 करोड़ कैश बरामद!

पटना के एडीएम (आपूर्ति) रविन्द्र कुमार दिवाकर व उनकी पत्नी कुमारी स्वीटी, सब रजिस्ट्रार (दानापुर) के ठिकानों पर…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!