Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Mahrajganj

मजबूत बूथ समिति और सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह

29 Sep 2026, 08:22 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
मजबूत बूथ समिति और सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह - MAHRAJGANJ, उत्तर प्रदेश

‘बूथ जीतो,चुनाव जीतो’ के मंत्र से 2027 की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : रमेश सिंह

मजबूत बूथ समिति और सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : प्रदेश उपाध्यक्ष

सुलतानपुर/उत्तर प्रदेश

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ के मंत्र के साथ कार्यकर्ता 2027 की तैयारियों में जुट जाएं। मजबूत बूथ समिति और सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। उन्होंने प्रत्येक बूथ को संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनाने का आह्वान किया।

प्रवास के दूसरे दिन रमेश सिंह ने जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,क्षेत्रीय मंत्री देवेन्द्र मौर्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा के साथ लोहरामऊ मंडल के उतरी गांव स्थित बूथ संख्या 383 की समिति की बैठक की और जमीनी हकीकत परखी।भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री सतीश सिंह के आवास पर हुई बैठक में उन्होंने बूथ अध्यक्ष अंशुमान सिंह से समिति के सदस्यों की सक्रियता और बूथ स्तर की गतिविधियों की जानकारी ली।
रमेश सिंह ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम से भाजपा सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत कर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति दें।
जिला मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इससे पहले नगर मंडल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल और सभासदों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।उन्होंने आलोक आर्य के संयोजन में पुराने कार्यकर्ताओं स्व.शिव कुमार अग्रहरि पूर्व चेयरमैन, स्व.सजन लाल कसौधन पूर्व जिला मंत्री,स्व.डॉ एसएन दूबे पूर्व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के परिजनों एवं पूर्व चेयरमैन भोलानाथ अग्रवाल के घर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम भी जाना। कहा पुराने कार्यकर्ताओं के अनुभव और वर्तमान कार्यकर्ताओं की सक्रियता को साथ लेकर 2027 की तैयारी को आगे बढ़ाया जाएगा।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सोहन लाल निषाद, विजय त्रिपाठी,डिम्पल सिंह, विजय रघुवंशी,योगेंद्र सिंह,अयोध्या प्रसाद वर्मा,आनंद द्विवेदी, चन्दन नारायन सिंह, शक्तिकेंद्र संयोजक राकेश पांडे, दिलीप सिंह,विनोद मिश्रा, संदीप मिश्र,राजेंद्र तिवारी टाडा, राकेश मिश्र समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

नारायणपुर ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा 9वां पोषण माह के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन
Mirzapur29 Sep

नारायणपुर ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा 9वां पोषण माह के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन

नारायणपुर ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा 9वां पोषण माह के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान आंगन मिलन कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल पर कक्षा 10 के छात्र वंश भारद्वाज को डंडों से पीटने का आरोप लगा है
Mainpuri29 Sep

ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल पर कक्षा 10 के छात्र वंश भारद्वाज को डंडों से पीटने का आरोप लगा है

मैनपुरी के बेवर स्थित ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल पर कक्षा 10 के छात्र वंश भारद्वाज को…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich29 Sep

एसएसबी कैंप में विश्व हृदय दिवस पर संदीछा सदस्यहेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया

*SSB कैंप मे विश्व हृदय दिवस पर संदीक्षा सदस्यों हेतु हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* रुपईडीहा बहराइच l…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी में रेस्टोरेंट और कैफे में हुक्का परोसना पूरी तरह गैरकानूनी: इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा फैसला
Basti29 Sep

यूपी में रेस्टोरेंट और कैफे में हुक्का परोसना पूरी तरह गैरकानूनी: इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा फैसला

धूएं के छल्ले में उड़ते भविष्य पर हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार: यूपी में हुक्का बारों की आड़ में…

पूरी खबर पढ़ें →
बस्ती: डीटीआई कटरा में ड्राइविंग टेस्ट पास कराने के नाम पर ₹2,000 की अवैध वसूली का सनसनीखेज आरोप
Basti29 Sep

बस्ती: डीटीआई कटरा में ड्राइविंग टेस्ट पास कराने के नाम पर ₹2,000 की अवैध वसूली का सनसनीखेज आरोप

बस्ती के डीटीआई कटरा में भ्रष्टाचार का खेल: ड्राइविंग टेस्ट पास कराने के नाम पर ₹2,000 मांगने का…

पूरी खबर पढ़ें →
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद कुशीनगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की
Mahrajganj29 Sep

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद कुशीनगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद कुशीनगर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा प्रभावित परिवारों…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!