Vande Bharat Live TV News
देश • राज्य • जिला — खबरें तेज़, साफ और विश्वसनीय तरीके से
Jhansi

बरुआसागर जल विहार महोत्सव 2026 में बुंदेली लोकगीतों ने बांधा समां

29 Sep 2026, 09:18 PM • Vande Bharat Live TV News
📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅
बरुआसागर जल विहार महोत्सव 2026 में बुंदेली लोकगीतों ने बांधा समां - JHANSI, उत्तर प्रदेश

बरुआसागर जल विहार महोत्सव 2026 में बुंदेली लोकगीतों ने बांधा समां

जय सिंह राजा एंड टीम की शानदार प्रस्तुति पर देर रात तक झूमते रहे हजारों श्रोता

बरुआसागर। नगर पालिका परिषद बरुआसागर के तत्वावधान में आयोजित जल विहार महोत्सव 2026 के अंतर्गत सोमवार को भव्य बुंदेली लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुंदेलखंड की लोक संस्कृति, परंपरा और संगीत की मनमोहक झलक देखने को मिली। प्रसिद्ध बुंदेली लोकगीत गायक जय सिंह राजा ने अपनी टीम के साथ शानदार प्रस्तुतियां देकर देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा।

कार्यक्रम का आयोजन बबीना विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव सिंह पारीछा के मुख्य आतिथ्य में तथा जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर सिंह कुशवाहा एवं नगर पालिका परिषद बरुआसागर के अधिशासी अधिकारी लाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद बरुआसागर के समस्त पार्षदगणों का बैच पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर पार्षदगणों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके सहयोग एवं नगर के विकास में योगदान की सराहना की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत के बाद जैसे ही बुंदेलखंड के सुप्रसिद्ध लोकगीत गायक जय सिंह राजा ने मंच संभाला, पूरा वातावरण बुंदेली लोक संस्कृति के रंग में रंग गया। जय सिंह राजा ने अपनी सुमधुर आवाज और दमदार प्रस्तुति से बुंदेली लोकगीतों की समृद्ध परंपरा को जीवंत कर दिया। उनके साथ प्रसिद्ध गायिकाओं रोशनी एवं सुशीला ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों की जुगलबंदी और बुंदेली गीत-संगीत ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बुंदेली लोकगीतों की लोकप्रिय धुनों पर श्रोता देर रात तक झूमते और तालियां बजाते नजर आए। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हजारों लोगों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कई अवसरों पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। लोकगीतों के माध्यम से बुंदेलखंड की ग्रामीण जीवनशैली, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की सुंदर प्रस्तुति ने लोगों को अपनी मिट्टी और संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया।

पत्रकारों एवं गौ सेवकों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान नगर के पत्रकारों एवं गौ सेवकों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके सामाजिक योगदान एवं सेवाभाव की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ सम्मानित पत्रकारों एवं गौ सेवकों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बरुआसागर के समस्त पार्षदगण, भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, पालिका स्टाफ सहित हजारों की संख्या में श्रोता उपस्थित रहे। देर रात तक चले कार्यक्रम में लोगों ने बुंदेली लोकगीतों का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम अध्यक्ष प्रतिनिधि अमर सिंह कुशवाहा एवं अधिशासी अधिकारी लाल जी की देखरेख में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
रिपोर्टर विनोद साहू

📣 शेयर करें: Facebook X Telegram LinkedIn लिंक कॉपी हो गया ✅

🔔 Vande Bharat News Alerts

नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

संबंधित और ताज़ा खबरें

वृंदावन की झांकी एवं राधा कृष्ण की सांस्कृतिक लीलाओं का हुआ भव्य मंचन
Jhansi29 Sep

वृंदावन की झांकी एवं राधा कृष्ण की सांस्कृतिक लीलाओं का हुआ भव्य मंचन

जलविहार महोत्सव में सजी वृंदावन की भव्य झांकी, राधा-कृष्ण की मनमोहक लीलाओं ने मोहा दर्शकों का मन बरुआसागर।…

पूरी खबर पढ़ें →
नारायणपुर ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा 9वां पोषण माह के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन
Mirzapur29 Sep

नारायणपुर ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा 9वां पोषण माह के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन

नारायणपुर ब्लॉक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा 9वां पोषण माह के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान आंगन मिलन कार्यक्रम…

पूरी खबर पढ़ें →
ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल पर कक्षा 10 के छात्र वंश भारद्वाज को डंडों से पीटने का आरोप लगा है
Mainpuri29 Sep

ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल पर कक्षा 10 के छात्र वंश भारद्वाज को डंडों से पीटने का आरोप लगा है

मैनपुरी के बेवर स्थित ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल पर कक्षा 10 के छात्र वंश भारद्वाज को…

पूरी खबर पढ़ें →
Vande Bharat Live TV NewsVande Bharat Live TV News
Bahraich29 Sep

एसएसबी कैंप में विश्व हृदय दिवस पर संदीछा सदस्यहेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया

*SSB कैंप मे विश्व हृदय दिवस पर संदीक्षा सदस्यों हेतु हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* रुपईडीहा बहराइच l…

पूरी खबर पढ़ें →
मजबूत बूथ समिति और सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह
Mahrajganj29 Sep

मजबूत बूथ समिति और सक्रिय कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत : प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह

‘बूथ जीतो,चुनाव जीतो’ के मंत्र से 2027 की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : रमेश सिंह मजबूत बूथ समिति…

पूरी खबर पढ़ें →
यूपी में रेस्टोरेंट और कैफे में हुक्का परोसना पूरी तरह गैरकानूनी: इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा फैसला
Basti29 Sep

यूपी में रेस्टोरेंट और कैफे में हुक्का परोसना पूरी तरह गैरकानूनी: इलाहाबाद हाईकोर्ट का कड़ा फैसला

धूएं के छल्ले में उड़ते भविष्य पर हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार: यूपी में हुक्का बारों की आड़ में…

पूरी खबर पढ़ें →
error: Content is protected !!