धनवाही डैम के ओवरफ्लो पानी के बीच अटके अज्ञात युवक के शव एसडीआरएफ की टीम ने निकाला*
🔔 Vande Bharat News Alerts
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।


नौरोजाबाद // उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत घुलघुली स्थित धनवाही डैम के ओवरफ्लो स्पॉट पर मंगलवार की दोपहर पानी में एक अज्ञात युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव दिखाई दिया है, शव की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और मामले की जानकारी नौरोजाबाद पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही नौरोजाबाद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया। शव धनवाही डैम के बीच मे ओवरफ्लो स्पॉट पर फंसे होने के अभी तक शव को डैम से नहीं निकाला जा सका है हालांकि पुलिस द्वारा शव की स्थिति और घटनास्थल से जुड़े परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। नौरोजाबाद थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है की एक अज्ञात शव धनवाही डैम के ओवरफ्लो स्पॉट पर फंसा हुआ है पानी के तेज बहाव के कारण शव को निकालना मुश्किल नजर आ रहा है इस लिए हमारे द्वारा एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर शव को डैम से निकलवा क़र कब्जे लिया गया है शव का शिनाख्त नहीं होने के कारण शव का पोस्टमार्टम आदि कराकर नौरोजाबाद के रीजनल अस्पताल मे मरचुरी मे रखवा दिया गया है
उमरिया नौरोजाबाद से राहुल शीतलानी कि रिपोर्ट
नई प्रमुख खबरों की browser notification पाने के लिए Subscribe करें।

जिला संवाददाता -नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट, 29 सितंबर 2026। कलेक्टर श्री कुमार सत्यम के निर्देश पर…
पूरी खबर पढ़ें →
डीडवाना-कुचामन, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर रतन कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट…
पूरी खबर पढ़ें →
🔴 तेजकुमार जारवाल जिला रिपोर्टर | इंदौर वंदे भारत LIVE TV NEWS इंदौर/भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं…
पूरी खबर पढ़ें →
हर्रई सिंगौरगढ़ के सिद्ध नागदेव मंदिर में गूंजे जय करो सर्पदंश के दवाई पीने के लिए दूर-दूर से…
पूरी खबर पढ़ें →
जिला संवाददाता - नंदकिशोर सिंह मेरावी (बालाघाट ) बालाघाट,29 सितंबर 2026। कुछ सफलताएं केवल एक व्यक्ति की नहीं…
पूरी खबर पढ़ें →
सुबह से मतदान केंद्रों पर लगी मतदाताओं की कतारें, महिला-पुरुषों में दिखा उत्साह बिरसिंहपुर/सतना। सतना जिले के बिरसिंहपुर…
पूरी खबर पढ़ें →
तेज़ खबरें सीधे अपने मोबाइल की Home Screen पर पाएँ।
App केवल Vande Bharat Live TV News की official website से install करें।